
Representational Pic
नागपुर: जरीपटका थाना क्षेत्र अंतर्गत एक चाचा ने अपने ही भतीजे को चाकू से गोद दिया। भतीजे की जगह पर ही मृत्यु हो गई। घटना शुक्रवार की देर रात घटी। आरोपी चाचा मनोज महेन्द्र सरदारे (उम्र 42 वर्ष) को जरीपटका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृत युवक का नाम अभिषेक वासनिक है और वह सिर्फ 24 साल का था।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे के आस-पास महेन्द्र और अभिषेक ने साथ में बैठकर शराब पी, फिर किसी पारिवारिक मुद्दे पर दोनों आपस में झगड़ने लगे। देखते ही देखते उनका झगड़ा बढ़ गया और महेन्द्र ने चाकू निकालकर अभिषेक पर वार करना शुरु कर दिया। घटना नारी रोड के चैतन्य नगर स्थित डॉ. बाबासाहब आंबेडकर वाचनालय के सामने घटी। अभिषेक घायल अवस्था में सड़क पर गिर गया और जगह पर ही हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद महेन्द्र सरदारे घटनास्थल से फरार हो गया। अभिषेक के पिता नरेश वासनिक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरु की शहर से भागने की फ़िराक में महेन्द्र सरदारे को गिरफ्तार किया। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया। पुलिस दल द्वारा जाँच जारी है।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...



