Published On : Wed, Oct 3rd, 2018

जरीपटका में देहव्यापार का अड्डा चला रहे दम्पत्ति की हुई धरपकड़

Advertisement

Sex Racket Busted

नागपुर: अपराध शाखा के सामाजिक सुरक्षा दस्ते ने जरीपटका में छापा मार कर देहव्यापार में लिप्त एक दम्पत्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में नम्रता (४०) और नरेश धोंडबाजी बावणे (४०) है.

जरीपटका के आहूजा नगर में विजय वाघमारे के मकान में बावणे दाम्पत्ति किराए से रहते थे. महिला और लड़कियों को पैसों का लालच देकर उनसे देहव्यवसाय कराया करते थे. ये जानकरी मिलते ही अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संभाजी कदम के मार्गदर्शन में सामाजिक सुरक्षा दस्ते ने कारवाई के लिए जाल बिछाया. बनावटी ग्राहक भेज कर बावने दाम्पत्ति के पास भेजा. जिसके बाद दम्पति ने पैसे लेकर पंटर को लड़की उपलब्ध करा के दी.

इसके कुछ देर बाद सामाजिक सुरक्षा दस्ते के पुलिस निरीक्षक विक्रम गौड, सहायक निरीक्षक संजीवनी थोरात, उपनिरीक्षक स्मिता सोनवणे, फौजदार दामोधर राजुरकर, हवलदार शितलाप्रसाद मिश्रा, मुकुंदा गारमोडे,सुभाष खेडकर, संजय पांडे, मनोज चव्हाण, शिपायी प्रल्हाद डोले, सुरेखा सांडेकर, छाया राउत, साधना चव्हाण चालक अनिल दुबे, बलीराम रेवतकर साथ ही सामाजिक कार्यकर्त्या नूतन रेवतकर और रानी कलमकर ने छापा मारा. कार्रवाई में देहव्यापार करनेवाली लकड़ी को क़ब्ज़े में लेकर पूछताछ कर उसे छोड़ दिया गया. वहीं आरोपी नम्रता और उसके पति नरेश बावणे को गिरफ्तार किया गया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.