Published On : Sun, Sep 2nd, 2018

आज नगर में रहेगी जन्माष्टमी की धूम

Advertisement

नागपुर: भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पर्व जन्माष्टमी इस बार 2 और 3 सितंबर को मनाई जायेगा. सार्वजनिक संस्थाओं के अलावा घर-घर में कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. अनेक स्थानों पर दही हांडी का आयोजन किया जा रहा है. मंदिरों में भी रंगरोगन और रोषनाई की जा रही है.

धूमधाम से निकलेगी शोभायात्रा
विश्व हिंदू परिषद की ओर से स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार, 2 सितंबर को गोरक्षण सभा धंतोली से दोपहर 3.30 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली जाएगी.

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष मनीष मालानी, संयोजक प्रशांत तितरे ने बताया कि शोभायात्रा प्रारंभ होने के पूर्व भगवान श्रीकृष्ण के श्रीविग्रह का पूजन महामंडलेश्वर माधवदास महाराज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, महापौर नंदा जिचकार, महानगर संघचालक राजेश लोया, मुधोजी भोसले, सुदर्शन शेंडे, मनीष मालानी करेंगे.

शोभायात्रा में नयनाभिराम झांकियों का समावेश रहेगा. महिला मंगल कलश, रास दांडिया, महिला भजन मंडल, गोल पथक, बैंड पार्टी, घोड़े, अखाड़ा आदि का समावेश रहेगा. शोभायात्रा जनता चौक, मेहाड़िया चौक, पंचशील चौक, झांसी रानी चौक, काटन मार्केट चौक घूमती हुई सुभाष मार्ग पहुंचेगी. वहां नंदोत्सव मनाकर समापन होगा.

Advertisement

इतवारा नवयुवक मंडल की दही-हांडी कल
इतवारा नवयुवक मंडल की ओर से 3 सितंबर को जन्माष्टमी पर माधवराव खुले चौक, इतवारी सराफा बाजार में विदर्भ की सबसे बड़ी दही-हांडी का आयोजन किया जा रहा है. संयोजक संजय खुले ने बताया कि पुरुष गुट में दही-हांडी फोड़ने वाली प्रथम टीम को 3,33,333 रु. व महिला गुट से 55,555 रु. का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. मंडल द्वारा गत 37 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.