Published On : Fri, Aug 3rd, 2018

श्रीदेवी की बेटियां बनी फैशन शो की स्पॉटलाइट, ग्लैमरस लुक में दिखीं सैफ अली खान की बेटी…

Advertisement

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ बुधवार को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैम्प पर उतरे. शो-स्टॉपर सलमान और कैटरीना मौके पर ट्रेडिशनल लुक में जच रहे थे. मनीष के इस शो में वैसे तो कई सेलेब्स शामिल थे, लेकिन हमारी निगाहें बी-टाउन की चर्चित स्टार डॉटर्स पर जाकर टिकीं. श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर मौके पर ग्लैमरस लुक में दिखाई दीं.

मीडिया ने यहां सैफ अली खान की खूबसूरत बेटी सारा अली खान को ट्रेडिशनल लुक में स्पॉट किया. ये स्टार डॉटर्स मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में नजर आईं और इन्हें मशहूर डिजाइनर के शो को सपोर्ट करते हुए देखा गया.

मालूम हो कि, जाह्नवी कपूर बी-टाउन में डेब्यू कर चुकी हैं. ईशान खट्टर के साथ वह फिल्म ‘धड़क’ में नजर आईं, जिसने 100 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. वहीं, सैफ अली खान की बेटी सारा इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. उनकी पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ होगी, जिसमें सारा की जोड़ी सुशांत सिंह राजपूत के साथ जमेगी. इसके अलावा एक्ट्रेस रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग भी कर रही हैं.

सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘भारत’ में कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. फैशन शो में उनकी और कैटरीना की केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी.

Advertisement

माधुरी दीक्षित, संगीता बिजलानी, डेजी शाह, सोफी चौधरी, अथिया शेट्टी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शो को सपोर्ट करने पहुंचीं. सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड और सिंगर यूलिया वंतूर भी मौके पर मौजूद रहीं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.