ब्रम्हपुरी (चंद्रपुर)। भारतीय स्टेट बैंक शाखा ब्रम्हपुरी की ओर से स्थानिय लोकमान्य तिलक वाचनालय में बुधवार 31 दिसंबर 2014 को प्रधानमंत्री जनधन योजना जनता तक पहुँचाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया. धुम्मनखेड़ा, तिलक नगर और जाणी वार्ड के करीब 250 लोगों ने जनधन योजना में खाता खोला है.
गत सप्ताह स्टेट बैंक की ओर से जनधन योजना से खाता शुरू करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था. जहां 200 लोगों ने खाता खोलकर इस योजना का लाभ लिया. अब तक तीनों वार्डों से 700 लोगों ने खाता खोलने की जानकारी है. तालुका के हरदोली, धामणगाव, तुलनमाल और ब्रम्हपुरी शहर से कुल 2000 खाते खोलने के लिए अर्जी होने की जानकारी स्टेट बैंक के व्यवस्थापक रमेश मेश्राम ने दी है.
विशेष बात यह कि शिविर के विज्ञापन के लिए पुलिस विभाग से लाऊड स्पीकर बजाने के लिए अनुमति मांगी थी. लेकिन पुलिस विभाग ने मना कर दिया. शिविर की जानकारी जनता तक पहुंची नहीं थी. सरकारी योजना के विज्ञापन के लिए पुलिस विभाग अनुमति नहीं देती है और नाटकों के लिए तुरंत अनुमति जी जाती है. ऐसी जनता में चर्चा है.
दोनों शिविर की सफलता के लिए स्टेट बैंक के व्यवस्थापक रमेश मेश्राम, उपव्यवस्थापक सुधीर मेश्राम, भगवान पालकर, राजकुमार टेम्भुर्ने, संजय बोकडे, ज्ञानेश्वर ढेंगरे, पंकज मिस्त्री, विठ्ठल मैंद ने सहकार्य किया.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





