Published On : Wed, Mar 18th, 2020

जामसांवली हनुमान मंदिर 31 मार्च तक बंद

Advertisement

कोरोना वायरस के कारण जामसावली स्थित प्रसिद्ध चमत्कारिक हनुमान मंदिर को प्रशासन ने 31मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया है।

सौंसर एसडीएम ने आम लोगों के एक अपील जारी करते हुए 31 मार्च तक जामसांवली हनुमान मंदिर में न जाने के लिए कहा है।

एसडीएम ओमप्रकाश सनोडिया ने कहा कि वर्तमान स्थिति में इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है इसलिए चमत्कारिक हनुमान मंदिर जामसांवली के भक्तों से अनुरोध किया गया है कि अपने-अपने घरों से ही भगवान की आराधना करें और 31 मार्च तक मंदिर में दर्शन के लिए नही आएं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.