Published On : Mon, Aug 15th, 2016

मनपा चुनाव को देखते हुए जम्मू आनंद की हुई घर वापसी

Advertisement

Jammu-Anand
नागपुर – वामपंथी विचारधारा से जुड़कर लाल सलाम का नारा बुलंद करने वाले जम्मू आनंद ने लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। चुनाव बीतने के साथ की जम्मू आनंद के क्रांतिकारी विचार पार्टी को रास नहीं आये और जल्द ही पार्टी उनकी पार्टी से बिदाई हो गई।

राजनीति मौके का खेल है। आगामी मनपा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें वापस अपना लिया है। जम्मू आनंद का कार्यक्षेत्र महानगर पालिका रहा है इसलिए शायद अब आप ने उनकी कीमत जानी जिससे की शहर में जनाधार की तलाश में बैठी पार्टी को लाभ हो सके। जम्मू आनंद के साथ अधिवक्ता छत्रपति शर्मा की भी वापसी हुई है।

रविवार को पार्टी की शहर इकाई बैठक में इस दोनों की वापसी का ऐलान हुआ। दोनों की वापसी पर कार्यकर्ता ने फैसले का स्वागत किया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.