Published On : Tue, Sep 16th, 2014

पांडव की राह में अंगद का पांव बने जैस्वाल

Advertisement

दक्षिण नागपुर से मांगी टिकट, पुन: रेस में आए कन्हेरे

Ashish-Jaiswalनागपुर टुडे.

कांग्रेसी विचारधारा से ओत-प्रोत शिवसैनिक किरण पांडव को नागपुर जिले के रामटेक विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक अधि. आशीष जैस्वाल का पुरजोर विरोध झेलना पड़ रहा है. पांडव दक्षिण नागपुर से शिवसेना की टिकट मांग रहे हैं, लेकिन पिछले चुनाव में पांडव की हरकतों से क्षुब्ध जैस्वाल अपनी
सम्पूर्ण ताकत झोंककर शिवसेना सुप्रीमो को मनाने की कोशिश में हैं कि शेखर सावरबांधे या किशोर कन्हेरे में से किसी को भी टिकट दी जाए, लेकिन पांडव को टिकट न दी जाए.

शिवसेना में गुटबाजी चरम पर
अधि. आशीष जैस्वाल के करीबी सूत्रों के अनुसार शिवसेना में गुटबाजी चरम-सीमा पर पहुंच चुकी है. शहर में शिवसेना के भीतर 4-5 गुट सक्रिय हैं, तो रामटेक लोकसभा क्षेत्र में 2-3 गुट सक्रिय हैं. अगले माह विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. नागपुर ग्रामीण के शिवसेना नेताओं का प्रभाव शहर में अच्छा-खासा है. नागपुर ग्रामीण में सेना के 2 प्रमुख गुट हैं, एक अधिवक्ता आशीष जैस्वाल का गुट और दूसरा प्रकाश जाधव का. अब तक प्रकाश जाधव गुट की तूती बोलती थी, लेकिन रामटेक लोकसभा चुनाव में जाधव गुट को पटखनी देते हुए जैस्वाल गुट ने अपने समर्थक कृपाल तुमाने को सांसद बना दिया.

पिछले विधानसभा चुनाव से है अनबन
शिवसेना विधायक आशीष जैस्वाल नागपुर जिले में अपनी अलग वरिष्ठता रखते हंै. नागपुर जिले में शिवसेना की 3 विधानसभा सीटें हैं. शिवसेना टिकट वितरण में जैस्वाल को तरजीह दे रही है. इसलिए खुद की सीट पक्की करने के साथ ही काटोल विधानसभा क्षेत्र और दक्षिण नागपुर विधानसभा क्षेत्र में
अपने समर्थकों को टिकट दिलवाने हेतु जैस्वाल अपनी सारी ताकत झोंक रहे हैं. इसी क्रम में दक्षिण नागपुर की टिकट के दावेदार किरण पांडव का जैस्वाल पुरजोर विरोध कर रहे हैं. उनकी पिछले विधानसभा चुनाव से पांडव से अनबन चल रही है. तब पांडव को शिवसेना ने काटोल से उम्मीदवार बनाया था.
जैस्वाल का साफ कहना है कि पांडव के अलावा कन्हेरे या फिर सावरबांधे में से किसी को भी सेना उम्मीदवार बनाए.

जाधव भी भिड़े
इस चक्कर में किशोर कन्हेरे पुन: रेस में आ गए हैं. कन्हेरे को भाजपा नेता का समर्थन प्राप्त बताया जाता है. वहीं काटोल से लोकल उम्मीदवार उतारने के लिए जैस्वाल जोर लगा रहे हैं. इस सीट के लिए प्रकाश जाधव भी पुरजोर तरीके से भिड़े हुए हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.