Published On : Thu, Apr 11th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

जापान में जायसवाल निको इन्डस्ट्रीज़ को मिला सम्मान, टीपीएम पुरस्कार पाने वाला भारत का एकमात्र इस्पात संयंत्र

Advertisement

नागपुर: जायसवाल निको इन्डस्ट्रीज लिमिटेड (इस्पात संयंत्र प्रभाग) के रोलिंग मिल्स एण्ड ब्राइट बार यूनिट को हाल ही में जापान में एक विशेष सम्मान हासिल हुआ है।

क्योटो स्थित जापान इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट मेन्टेनेन्स की ओर से जायसवाल निको इन्डस्ट्रीज़ लिमिटेड (इस्पात संयंत्र प्रभाग) के रोलिंग मिल्स एंड ब्राइट बार यूनिट को टीपीएम (टोटल प्रोडकटिव मेन्टेनेन्स) उत्कृष्टता पुरस्कार वर्ग-ए के लिए सम्मानित किया गया है।

क्योटो, जापान में हाल ही में हुए एक समारोह के दौरान जायसवाल निको इन्डस्ट्रीज़ के समूह निदेशक, श्री अवनीश जायसवाल ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया।

इस खास अवसर पर समूह की ओर से खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा गया, “हमें प्रसन्नता है कि साल 2023 के लिए टीपीएम पुरस्कार हासिल करने वाले हम भारत के एकमात्र इस्पात संयंत्र हैं। हम उत्कृष्टता की दिशा में अपना प्रयास जारी रखेंगे और गुणवत्तायुक्त उत्पाद बनाते रहेंगे।”

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.