Published On : Fri, Feb 21st, 2020

जैन समाज ने किया मनीष मेहता का सत्कार

नागपुर : जैन सेवा मंडल नागपुर के पूर्व अध्यक्ष, पुलक मंच परिवार के संरक्षक मनीष मेहता का उनकी धर्मपत्नी नीता मेहता का जैन समाज की ओर से सत्कार किया गया. सर्वप्रथम मुनिश्री प्रशमरति विजय जी म.सा ने मेहता दम्पति को आशीर्वाद देकर मांगलिक किया.

गुरुवार को आयोजित समारोह मे भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संतोष जैन पेंढारी, उन्नति फाऊंडेशन के अध्यक्ष, काँग्रेस नेता अतुल कोटेचा, अखिल भारतीय पुलक मंच परिवार के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मनोज बंड, श्री. दिगंबर जैन सेनगण मंदिर के अध्यक्ष सतीश जैन पेंढारी, श्री. भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मगनभाई दोशी, दिगंबर जैन खंडेलवाल समाज के पंकज बोहरा, पुलक मंच परिवार के अध्यक्ष शरद मचाले, रमेश उदेपुरकर, नरेश मचाले, प्रकाश मारवडकर, पं. अजितकुमार जैन उपाध्याय, नलिनी मारवडकर, श्वेतांबर जैन समाज के प्रतिनिधी पीयूष शाह, महेन्द्र शेठ, दिलीप रांका, राजुभाई मेहता, गणेशकाका जैन, मौलिकभाई सावडिया, बिपिन मेहता, नीलेश मेहता, दिलीप पटनी, हरीश मेहता, योगेन्द्र शाह, पुष्पा शाह, प्रविणाबेन भायानी, कुमुदबेन शाह, अश्विनी शाह, रेणुकाबेन मेहता आदि ने मनीष मेहता और नीता मेहता का शाल, श्रीफल,पुष्पगुच्छ, माला देकर सत्कार किया.

Gold Rate
June 01- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 156,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,62,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस कार्यक्रम मे श्री. जैन सेवा मंडल, श्री. मुनिसुव्रतनाथस्वामी श्वेतांबर तपगच्छ संघ, श्री. सैतवाल जैन संगठन मंडल, श्री. दिगंबर जैन सेनगण मंदिर, पुलक मंच परिवार, जैन राजनैतिक चेतना मंच, जैन युवक मंडल तपगच्छ, पश्चिम नागपुर जैन समाज आदि संस्था के प्रतिनिधी उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges