Published On : Wed, Feb 23rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

जैन संत जयकीर्तिजी गुरुदेव 25 को महावीरनगर में

Advertisement

नागपुर : विशिष्ठ रामकथाकार, ध्यान दिवाकर, अनुष्ठान विशेषज्ञ जैन संत मुनिश्री जयकीर्तिजी गुरुदेव का 25 फरवरी को महावीरनगर में आगमन हो रहा हैं.

23 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे श्री. पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर सदर से इतवारी शहीद चौक भगवान पार्श्वनाथ मार्ग स्थित श्री. पार्श्वप्रभु दिगंबर सैतवाल जैन मंदिर में पहुचेंगे और वहां विराजमान रहेंगे. रात्रि 8:30 बजे वैयावृत्ति और भजन संध्या होगी. 24 फरवरी को सुबह 8 बजे सभी जिनबिंबों का अभिषेक होगा, सुबह 10 बजे गुरुदेव की आहारचर्या होगी. दोपहर 1 बजे 96 क्षेत्रपाल विधान गुरुदेव के सानिध्य में होगा. रात्रि 8:30 बजे वैयावृत्ति और भजन संध्या होगी.

25 फरवरी को सुबह 7 बजे मुनिश्री जयकीर्तिजी गुरुदेव का श्री. पार्श्वप्रभु दिगंबर सैतवाल जैन मंदिर से विहार होकर पं. बच्छराज व्यास चौक, आयचित मंदिर, नटराज टाकीज, झंडा चौक, चिटणविसपूरा होते हुए महावीरनगर स्थित पुलक मंच परिवार के कार्यालय में पहुचेंगे उसके बाद श्री. सैतवाल जैन संगठन मंडल और पुलक मंच परिवार द्वारा आयोजित मंडल के सभागृह में ‘सेवा ही परमो धर्म’ इस विषय पर मार्गदर्शन करेंगे. रात्रि 8:30 बजे पुलक मंच परिवार के कार्यालय में भजन संध्या होगी. 26 फरवरी को सुबह 7 बजे महावीरनगर से सूर्यनगर स्थित संतोष जैन पेंढारी के निवासस्थान पहुचेंगे.

सभी कार्यक्रम में धर्मप्रियजनों से उपस्थिती अपील दिलीप शिवणकर, दिलीप राखे, चंद्रकांत वेखंडे, प्रकाश मारवडकर, शरद मचाले, प्रकाश उदापुरकर ने की हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.