Published On : Thu, Jul 15th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

जैन संत जगदगुरु भट्टारक चारुकीर्ति स्वामी ने दी सदिच्छा भेट

Advertisement

नागपुर : विश्व कीर्ति के जैन संत जगदगुरु भट्टारक चारुकीर्ति स्वामी ने बुधवार को सूर्यनगर स्थित संतोष जैन पेंढारी के निवास स्थान को सदिच्छा भेट दी.स्वामीजी के साथ स्वामी धवलकीर्तिजी और स्वामी अकलंककीर्तिजी बुधवार को रात्रि में कुछ समय के लिए पधारे थे. श्रवणबेलगोला (कर्नाटक) से सड़क मार्ग से नागपुर आये थे रात्रि विश्राम के पश्चात गुरुवार की सुबह बीना बारा के लिए रवाना हुए.

संतोष जैन पेंढारी सूर्यनगर स्थित निवास पहुंचते ही पेंढारी परिवार के सदस्य संतोष जैन पेंढारी, सतीश जैन पेंढारी, सुनील जैन पेंढारी, स्मिता जैन पेंढारी, संगीता जैन पेंढारी, नीता जैन पेंढारी, ऋषभ जैन पेंढारी ने जगदगुरु भट्टारक चारुकीर्तिजी स्वामी का स्वागत किया.

निवास स्थान पर हुए समारोह में भट्टारक चारुकीर्ति स्वामीजी ने सभी को आशीर्वाद दिया और पूरे देश में लोग कोरोना के कारण डरे हुए हैं, सहमे हुए हैं. आप सभी को सरकार के निर्देश का पालन करना हैं हम भी सरकारी नियमों का पालन करते हुए आज यहां पहुचे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश बहुत अच्छा काम किया हैं वह देश के सभी नागरिकों को कोविड का निःशुल्क टीका लगाने में सहयोग कर रहे हैं. देश मे यह संभवतः पहली बार होगा सभी नागरिकों को निःशुल्क टीका दिया जा रहा हैं. टीकाकरण यानी औषधी दान हैं. हमारे ग्रंथों में दान का महत्व बताया हैं और यह औषधी दान श्रेष्ठ दान हैं. स्वामीजी ने संतोष जैन पेंढारी ने श्रवणबेल गोला में दी गई सेवा कार्य की प्रशंसा की. महापौर दयाशंकर तिवारी, उपमहापौर मनीषा धावड़े विधायक मोहन मते, विधायक कृष्णा खोपड़े, विधायक टेकचंद सावरकर, मनपा स्वास्थ समिती सभापती संजय महाजन, वरिष्ठ नगरसेविका आभा पांडे, नगरसेवक दुनेश्वर पेठे, नगरसेवक अधिवक्ता संजय बालपांडे, नगरसेवक प्रदीप पोहाणे, नगरसेविका चेतना टांक, जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष निशा सावरकर, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अतुल कोटेचा ने पहुच कर स्वामीजी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

इस समय समाज के गणमान्य गृहस्थाचार्य पं. मनोहरराव आग्रेकर, अभयकुमार पनवेलकर, अजय टक्कामोरे, हुकुमचंद सेठी, सुधीर आग्रेकर, अरविंद हनवंते, पंकज बोहरा, शशिकांत मुधोलकर, दिलीप राखे, मनोज बंड, प्रशांत मानेकर, डॉ. कमल पुगलिया, राजकुमार खेड़कर, विनोद श्रावणे, अरुण पाटोदी, राकेश पाटनी, नरेश मचाले, रमेश उदेपुरकर, पंकज बोहरा, उदय जोहरापुरकर, सुरेश आग्रेकर, दिलीप सावलकर, पंकज खेड़कर, शरद मचाले, रूपनारायण चौधरी, देवेंद्र आग्रेकर, महेंद्र पेंढारी, हरीश जैन हिकावत, कमल बज, सुबोध कासलीवाल, प्रकाश बोहरा, डॉ. रिचा जैन, आदित्य खेडकर, राजकुमार जैन, दिनेश सावलकर, स्नुषा खेडकर आदि उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.