Published On : Tue, May 1st, 2018

केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने राहुल गांधी पर मारा ऐसा तंज कि भड़क गया जैन समुदाय, जमकर प्रदर्शन

Advertisement


कर्नाटक में राहुल गांधी के मंदिर जाने पर तंज कसना केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े को तब भारी पड़ा, जब जैन समुदाय ने उनके बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जैन समुदाय उनका पुतला दहन करना चाहता था मगर आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण ऐसा नहीं कर सके। उन्होंने जैन समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।

दरअसल केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने रविवार को टिगडोली गांव में एक चुनावी रैली संबोधित की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जब वह मस्जिद जाते हैं तो टोपी लगाते हैं, जब मंदिर जाते हैं रुद्राक्ष माला पहनते हैं, चर्च जाने पर क्रास लटकाते हैं, ऐसे में राहुल गांधी को श्रवणबेलगोला भी जाना चाहिए। इसके आगे उन्होंने कहा-मुझे लगता है कि आप लोग समझ रहे हैं कि मैं क्या कह रहा हूं। अनंत हेगड़े के इस बयान के बाद जैन समुदाय के लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया।

जब पुलिस ने पुतले को जलाने नहीं दिया तो उन्होंने पैरों से पीटकर आक्रोश जताया। टिगदौली गांव के एक व्यक्ति के मुताबिक भगवान बाहुबली के बारे में हल्का वक्तव्य देकर उन्होंने जैन समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाया। बता दें कि दिगडौली गाव श्रवणबेलगोला मंदिर भगवान बाहुबली का निवास स्थान माना जाता है। जैन समुदाय के लोगों ने चुनाव के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में हेगड़े के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.