Published On : Sun, Mar 25th, 2018

जय श्री राम का गूंज उद्घोषणा से शोभायात्रा का स्वागत करने उमडा जनसैलाब

Advertisement

काटोल: शोभायात्रा सत्संग मंडल और काटोल युवक मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रामनवमी पर रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली, जिसे देखने जनसैलाब उमडा. काटोल नगरि मानों अयोध्या बन गई थी. शोभायात्रा में शामिल भव्य झांकियां देखने ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. भाविकों ने बड़े उत्साह से भगवान श्रीराम, जानकी, लक्ष्मन व हनुमानजी के दर्शन किए. शाम 6 :25 बजे काटोल शहर के मध्य तलाव के तट पर लगत प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रांगण में काटोल नगरि की प्रथम नागरिक नगराध्यक्ष वैशाली ठाकूर और पूर्व नगराध्यक्ष लक्ष्मी जोशी, नगरसेका संगीता हरजाल, विद्य तुपकर के हाथों श्रीराम पालकी का पूजन झांकियों व रॅली की सुरवात कि गयी।

रामनवमी पर प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर ‘श्रीराम’ नाम से काटोल शहर गूंज उठा. काटोल नगरि में श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति द्वारा विशाल झांकि में राम दरबार, पवन पुत्र प्रभु श्रीराम भक्त हनुमानजी अपने खादों पर भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को हवा में उठाकर लेजाते हुए, वहीं भगवान् श्रीकृष्ण बाल अवतार में गोकुल में सोते वक्त राक्षसनी पूतना दूध के माध्यम से जहर पिलाने आयीं तो भगवान् श्रीकृष्ण के बाल अवतार ने उसका वध कर दिया दूशय प्रस्तुत किया गया है. वहीं भगवान् श्रीराम जब वनवास के दौरान जगल में रह रहे थे तभी लकापती रावण इसने अपने उडन खटोला बैठक आकर जंगल में रह रहे श्रीराम लक्ष्मण सीता का ध्यान भटकाकर साधु के वैशभुषा धारन कर माता जानकी सीता का हरण का दूशय देखावा किया गया है। वहीं गौमात प्रेरणा लगत गौरक्षण की झांकि प्रस्तुत कि गयीं, पुरूषोत्तम महाराज, लहानुजी महाराज, घोडे पर सवार बाल शिवाजी व झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, आदि झांकियों ने काटोल निवासियों नगर वासियों का मन मोह लिया. काटोल व नरखेड तहसील के 10 भजन मंडलियों द्वारा भजन – कीर्तन कर रामनाम के जयघोष के साथ नृत्य प्रस्तुत किया गया.

झांकि हनुमान तालाब आंबेडकर चौक से निकलकर हत्तीखाना, वडपुरा, छोटा राम मंदिर देशमुख पूरा, बडा राम मंदिर, शारदा चौक, शनि चौक, मेन रोड, बसस्थानक चौक,सरस्वती महाद्वार, राष्ट्रवादी कारलय, पटेल बिल्डींग दुर्गा चौक, तार बाजार, शास्त्री चौक, नगरपालिका चौक, रमन चांडक नगर, धंन्तोली, होते हुए चडीक माता मंदिर प्रवेश द्वार पर शोभायात्रा का समापन हुआ. शोभायात्रा का जगह – जगह भव्य स्वागत किया गया. कहीं पानी तो कही फल – फ्रूट तो कही मिठाई, आइसक्रीम, चना पोहे नाश्ता, बिस्कुट बाट कर झांकियों का स्वागत किया गया. शहर के सभी चौराहों पर स्वागत द्वार, झंडे, पताकों व विद्युत से सजाया गया था. शहर दूलहन की तरह सजी हुई थी. वहीं कल सुबह शनिवार से संपूर्ण काटोल शहर में लॉस्पिकर पोगे लगाकर राम धुन की धुन के आवाज से गुंज रही थी सभी और राम नाम के स्वर की आवाज सुनाई दे रही थी। शोभायात्रा का आयोजन श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति, गणेश मंडल, दुर्गा मंडल, मॉ सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट, नवरात्र उत्सव मंडल, नवदुर्गा प्रदर्शनी मंडल नेहरू बाजार, नवदुर्गा उत्सव मंडल धंन्तोली, अखंड ज्योत नवदुर्गा उत्सव मंडल गलपुरा, शारदीय नवरात्र उत्सव मंडल धंन्तोली, नवयुवक दुर्गा उत्सव सांस्कृतिक मंडल पेठबुधवार सुभाष चौक, पुरूषोत्तम महाराज देवस्थान समिती, संत लहानुजी महाराज देवस्थान, शिव छत्रपती गणेश मंडल शास्त्री चौक, बाल गणेश मंडल धंन्तोली, काटोल व्यापारी संघ, एकता स्पोर्टिंग क्लब, विदर्भ यूथ क्रीडा मंडल, मराठा लान्सस ने योगदान दिया.

पूर्व नगराध्यक्ष तथा सत्ता पक्ष नेता चरणसिंग ठाकुर, काटोल व्यापारी संघ के अध्यक्ष भरत पटेल,नगरपालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र तुपकर, विजय महाजन, सोपान हजारे, राजू चरडे, नितिन जैस्वाल,रमेश सावल, रवि नवहाल, अशोक राजपुरोहित, चन्द्रशेखर मानकर, गिरीश पालीवाल, चन्द्रशेखर देवधर, एड दिपक केने, दिलीप (राजू) ठाकूर, पूर्व नगराध्यक्ष तानाजी थोटे, फतेलाल भुतडा, आशिष मक्कड, अनिल सोनक, मिलींद चांडक, दिपक तुंमडे, राजु धोपाडे, जगदीश पालीवाल, मनीष हरजाल, राजेन्द्र ठोमा, कपिल आबिलकर, कृष्णा रेवतकर, विजय ताटे, जंयता कळंबे, गणेश चन्ने, डॉ राजू कोतेवार, संदीप वंजारी,पंकज मानकर, गणेश सावरकर, निलेश घोड़े, भुषण ठाकुर, किशोर गाढवे, विजय केला, चंद्रशेखर बेलखेडे, नलिन कुकडे, पंकज पंडे, गौरव चांडक, जगदीश केला, विश्वव हिन्दू परिषद्सं के ओम दरक, सकेत डांगोरा, हबीब पठान, अजय दरक, नितीन राठी, मुकेश चांडक, दारासिंग चौधरी , राजेश मक्कड, नरेंद्र रेवतकर,मंगेश सावरकर, चंदन वैशनव, शैलेदू उपाध्याय, मनोज आहुजा, पंकज जोशी, बालु घोडे, मनीष जैस्वाल, दिपक उपाध्याय, पराग मानकर, नितेश बत्रा, निखिल चांडक, विनोद वर्मा, सुरज डफर, आदी ने सफलतापूर्वक प्रयास किए.

Advertisement

नगर के सभी मंदिरों में सुबह अभिषेक व पूजन से श्रीराम जन्मोत्सव के कार्यक्रमों की शुरुआत हुई. शोभायात्रा के लिए डीवायएसपी विक्रम कदम इंस्पेक्टर सतिशसिंह राजपुत, ने पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त लगाया. वहीं सम्पूर्ण काटोल शहर में राम धुन की ध्वनि शहर भर में प्रक्षेपण की जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.