Published On : Wed, Oct 11th, 2017

न्यूज वेबसाइट के खिलाफ जय शाह के मामले की सुनवाई स्थगित

Advertisement


अहमदाबाद: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह द्वारा न्यूज पोर्टल द वायर के खिलाफ दायर किये गये आपराधिक मानहानि के मुकदमे की सुनवाई आज यहां एक मेट्रोपॉलिटिन अदालत ने स्थगित कर दी। शिकायतकर्ता के वकील के अदालत में उपस्थित नहीं होने की वजह से सुनवाई स्थगित की गयी।

जय शाह के वकील ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट एस के गढ़वी से वक्त मांगते हुये कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता एस वी राजू अदालत में पेश नहीं हो सके क्योंकि वह उच्च न्यायालय में व्यस्त हैं।

अदालत ने समय देते हुये मामले की सुनवाई 16 अक्तूबर तक स्थगित कर दी।

जय शाह ने एक खबर को लेकर सोमवार को मेट्रोपॉलिटिन अदालत में आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया था। खबर में दावा किया गया था कि उनकी फर्म टेंपल इंटरप्राइजेज का टर्नओवर भाजपा के 2014 में साा में आने के बाद बेहद तेजी से बढ़ा।

मजिस्ट्रेट ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 202 के तहत अदालती जांच यह देखने के लिये कि मामले में आगे की कार्यवाही के लिये पर्याप्त आधार है या नहीं का आदेश दिया था।

Advertisement

अपनी याचिका में शाह ने एक लेख के जरिये शिकायतकर्ता की मानहानि और छवि को नुकसान पहुंचाने पर प्रतिवादी के खिलाफ आपराधिक कार्वाई का अनुरोध किया था।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.