Published On : Tue, Nov 28th, 2017

महाराजबाग की बाघिन ‘जाई’ की सेहत चिंताजनक

Advertisement


नागपुर: महाराजबाग का आकर्षण मानी जानेवाली 9 साल की बाघिन ‘जाई ‘ पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही है. 2008 से जाई महाराजबाग में रह रही है. जाई की किडनी में तकलीफ है. जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले जाई के पिंजरे के आस पास सांप नजर आया था. जिसके कारण ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि जाई को सांप ने काटा होगा. जिसके कारण उसके किडनी में इंफेक्शन हो गया.

जब से जाई की तबियत खराब है तभी से रोजाना जाई को 4 से 5 सलाईन दी जा चुकी है. महाराजबाग के पास में ही नाला है, जिससे रोजाना सांपों से महाराजबाग में रहनेवाले जानवरो को खतरा भी बना रहता है. बारिश के दिनों में तो कुछ साल पहले जानवरों के पिंजरे में भी पानी घुस जाता था. हालांकि नाले से सटकर ही कंपाउंड होने से अब भी जानवरों को खतरा होने की बात कही जा रही है.

इस बारे में महाराजबाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. सुनील बावस्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि जाई की तबियत अभी भी चिंताजनक ही है. अभी तक तय नहीं हुआ है कि जाई को सांप ने ही काटा है या कोी और वजह है. लेकिन अब तक का जाई का जितना भी इलाज हुआ है, उसके अनुसार यह अनुमान लगाया गया है कि सांप के काटने से ऐसा हो सकता है. जाई के लिए सभी डॉक्टर कोशिश कर रहे हैं. जितने दिन जाई जिंदा रहेगी उतने ही उसके स्वस्थ होने का प्रमाण बढ़ेगा. बावस्कर ने बताया कि महाराजबाग में हर आठ दिन में सांप दिखाई देते रहते हैं. फिलहाल जाई चल फिर रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.