Published On : Wed, Jan 11th, 2017

विदर्भवादियों ने किया चक्का जाम आंदोलन

seprate-vidarbha-demand

File Pic


नागपुर:
अलग राज्य के लिए बुधवार को फिर एक बार विदर्भवादियों ने आंदोलन किया। राज्य परिवहन निगम के गणेशपेठ स्थित बस स्टैंड पर एकजुट होकर विदर्भवादियों ने चक्का जाम आंदोलन किया। विदर्भ राज्य आंदोलन समिति द्वारा किये गए आंदोलन में सैकड़ों की संख्या में विदर्भवादी सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। इस दौरान विदर्भवादियों ने बस स्टैंड के बाहर राज्य परिवहन की बसों को रोक रखा था।

इस प्रदर्शन की वजह से काफी देर तक यातायात प्रभावित हुआ। नागपुर शहर के अलावा विदर्भ भर में कुल 80 जगहों पर चक्का जाम आंदोलन किए गए। कहीं-कहीं राज्य और राष्ट्रीय महामार्ग के आवागमन को भी बाधा पहुंचाई गई। इन प्रदर्शनों की वजह से यातायात कुछ देर तक प्रभावित रहा।

विदर्भवादी अलग राज्य निर्माण की माँग करते हुए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। काटोल में हाल ही संपन्न नगर परिषद चुनाव में पृथक विदर्भ की मांग पर चुनाव लड़ रही विदर्भ माझा को मिले जनसमर्थन से विदर्भवादी उत्साहित हैं। आज का चक्का जाम आंदोलन हालाँकि विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के बैनर तले आयोजित हुआ, फिर भी इस आंदोलन को विदर्भवादियों की लड़ाई के ही एक हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है। विदर्भ राज्य आंदोलन समिति ने राज्य की भाजपा सरकार पर जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। सत्ता में आने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अलग राज्य का वादा किया था। लेकिन अब सरकार अपना वादा तोड़ रही है।

Gold Rate
May 11- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,60,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

विदर्भवादियों ने सरकार को चेताया है कि अब तक उनका आंदोलन शांत तरीके से चल रहा है, लेकिन जल्दी ही पृथक विदर्भ राज्य नहीं बनाया गया तो यह आंदोलन उग्र रूप अख्तियार कर लेगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement