Published On : Tue, Jan 13th, 2015

देसाईगंज : प्राचार्य के खिलाफ सड़क पर उतरे आयटीआय के छात्र

Advertisement

Students on the street
देसाईगंज (गड़चिरोली)। देसाईगंज के अौद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के छात्रों ने संस्था प्राचार्य एस.वाय. सूर्यवंशी खिलाफ आंदोलन कर स्कूल के बाहर ही घेरा डालकर नारेबाजी करते हुए प्राचार्य हटाओं बोर्ड लगाकर विविध मांगों के लिए धरने पर बैठे गए. खबर लिखे जाने तक कोई निर्णय नहीं हो पाया था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आयटीआय कॉलेज के प्राचार्य सूर्यवंशी द्वारा पिछले कुछ समय छात्रों को मानसीक तथा शारीरिक रूप से प्रताड़ित किये जाने का आरोप छात्रों ने लगाया है. ज्ञापन में छात्रों ने प्राचार्य द्वारा सिर्फ स्कुल में ही नही तो शहर के अन्य किसी भी जगह पर मिलने पर उठक बैठक करवाना, कान खिंचना, कान पकड़कर दौड़ लगवाना आदि तरह की सजा दी जाने की बात कही.

इसके पुर्व भी वहीं के निदेशक तथा अन्य कर्मीयों ने भी प्राचार्य को हटाने के लिए आंदोलन किया. उसकी शिकायत सह संचालक तक किये जानेपर भी कोई कार्रवाई नहीं हो पायी थी. इसके पुर्व भी पिडित छात्रों को प्राचार्य द्वारा किये गए असभ्य व्यवहार के विरोध में आंदोलन किया गया था. किंतु जनप्रतिनिधियों द्वारा बिचबचाव कर मामले को निपटाया था. साथ ही ज्ञापन में कार्यशाला के बिच में ही पढाई रोककर निदेशकों को प्राचार्य सुर्यवंशी द्वारा अपमानित किया जाता रहा है.

हमेशा ही स्कुल के क्लासेस में बंदरों के मल की वजह से गंदगी फैली रहती है. किंतु वहां सफाई नहीं की जाती उसी स्थिती में कार्यशाला में काम करना पड़ता है. शौचालय तथा पिने के पानी की व्यवस्था न होने के चलते छात्रों को बाहरी जगहों का सहारा लेना पड़ता है. साधन सामग्री की कमी आदि समस्याओं को लेकर छात्रों को सड़क पर उतारना पड़ा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.