Published On : Wed, Jun 27th, 2018

बकरी के लिए पेड़ पर चढ़ना महंगा पड़ा

Advertisement

काटोल: काटोल- सावरगाव- सावनेर मार्ग काटोल से 4 किलोमीटर दूरी पर ग्राम डोंगरगाव एमआयडीसी परिसर में महाजन स्टोरेज कंपनी के निकट विशालकाय आजन का बड़ा वृक्ष हैं. इसी वृक्ष के निकट से तीन बिजली की हाई वोल्टेज लाईन गुजर रही है। इनमें से एक येनवा गांव तो दूसरी एमआयडीसी तथा तीसरी 11 केवी क्षमता पावर सप्लायर बिजली तार हैं।

कल 26 जून को 12 बजे के करीबन काटोल मातंग पूरा निवासी राहुल रमेश तागतोडे रोज की तरह अपने घर में बकरी पालन पोषण करता था। जिसके लिए वह हर रोज की दिनचर्या अनुसार बकरियों के लिए चारा लाने घर निकल गया। ग्राम डोंगरगाव एमआयडीसी परिसर में महाजन स्टोरेज कंपनी के निकट विशालकाय आजन के वृक्ष पर चढ़ कर चारा तोडना शुरू किया, तभी चारा तोडते वक्त उसकी हाथों में लोहे की सलाख हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आने से जोरदार शॉट लगी।

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उसकी पेड़ पर ही कुछ सेकंड में ही मौत हो गई तभी वह कुछ लोगों को कोई व्यक्ति पेड़ पर लटका हुआ दिखाई दिया तो लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी तथा विदूत कर्मचारी को देकर तीन सप्लायर्स लाईन की बिजली पावर बंद कराया गया है। तथा उसे लोगों की मदद से पेड़ पर से नीचे उसकी लाश को उतारा गया।

वहीं इस घटना की सूचना काटोल पुलिस को मिलते ही थानेदार सतिशसिंह राजपुत के नेतृत्व में आई और मृतक युवक की लाश पोस्टमार्टम के लिए काटोल ग्रामीण रूग्णालय ले जाकर पंचनामा किया गया। तत्पश्चात मुतक राहुल ताकतोडे शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई काटोल पुलिस कर रही है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.