Published On : Thu, Sep 21st, 2017

कैफे कॉफी डे के मालिक के 20 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

Advertisement

नई दिल्ली: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा के दामाद और कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ पर आयकर विभाग ने अपना शिकंजा कसा है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक उनके करीब 20 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है।

बताया जा रहा है कि आईटी जिन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है उनमें बेंगलूरू, मुंबई और चेन्नई शामिल हैं। इतना ही नहीं आईटी विभाग कैफे कॉफी डे के हेडक्वॉटर में भी पहुंच गया है। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि इन ठिकानों से आईटी ने कुछ बरामद किया है या नहीं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.