Published On : Tue, May 16th, 2017

चिंदबरम के बाद लालू यादव के ठिकानों पर की छापेमारी

Advertisement

चारा घोटाले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बढ़ी लालू प्रसाद यादव की मुश्किलों में और इजाफा हो सकता है। इनकम टैक्स विभाग ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटों के दिल्ली-एनसीआर में मौजूद 22 ठिकानों पर छापेमारी की है।

मंगलवार सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई इस छापेमारी के बाद बेनामी संपत्ति को लेकर लालू पर शिकंजा कसने की कोशिश तेज हो गई है। इन ठिकानों में उनकी पार्टी के ही राज्यसभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता के घर पर भी छापेमारी हुई है।

दरअसल, लालू प्रसाद यादव के खिलाफ बिहार भाजपा के प्रमुख सुशील कुमार मोदी ने मोर्चा खोला हुआ है। सुशील ने लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगाया था कि वे बेनामी संपत्ति के मालिक हैं और उन्होंने चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में अपने गुप्त व्यवसाय का उल्लेख नहीं किया था। सुशील कुमार मोदी ने इस मामले में केंद्रीय एजेंसियों से हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

सुशील मोदी का कहना है कि उन्होंने लालू परिवार की 1000 करोड़ की बेनामी संपत्ति का मामला उठाया था। सुशील मोदी ने फिर अपना सवाल दोहराया कि प्रेमचंद गुप्ता ने क्यों करोड़ों की संपत्ति लालू परिवार को क्यों सौंपी थी? उन्होंने कहा कि अभी आयकर विभाग की छापेमारी की अभी जानकारी नहीं है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.