Published On : Thu, Sep 26th, 2019

वाहन, एयरपोर्ट, स्टेशन पर आयकर विभाग की नजर

Advertisement

नागपुर: निर्वाचन आयोग की पहल पर आयकर विभाग ने विधानसभा चुनाव में भी अपनी कमर कस ली है. विभाग ने पूरे विदर्भ के 11 जिलों के लिए कंट्रोल रूम का गठन कर लिया है. 2 एयरपोर्ट और सभी स्टेशनों पर अधिकारियों को ड्यूटी पर लगा दिया है ताकि चुनावी इस्तेमाल के लिए आने वाले धन पर कड़ी नजर रखी जा सके. कंट्रोल रूम 24 बाय 7 काम करेगा. इसी प्रकार 24 घंटे एयरपोर्ट और स्टेशन पर भी अधिकारी ड्यूटी निभाएंगे.

प्रधान आयकर आयुक्त (अन्वेषण) जयराज काजला ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभ में भी उन्हें नजर रखने को कहा गया है. प्रत्येक जिले के लिए एक-एक टीम का गठन किया गया है. प्रत्येक टीम में 5-6 अधिकारी होंगे. कंट्रोल रूम नागपुर से संचालित होगा, जबकि टीमें अपनी-अपनी क्षेत्र में काम करेगी.

फोन, वाट्सएप पर करें शिकायत
आम जनता, जिन्हें भी कैश या सोना-चांदी आदि की जानकारी मिलती है, वे विभाग के टोल फ्री नंबर 18002333785 या वाट्सएप नंबर 9403391664 पर अपनी शिकायत कर सकते हैं. ये लाइन 24 घंटे काम कर रही है. उन्होंने कहा कि धन का इस्तेमाल चुनाव में कम करने के लिए इस प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं.

खुन्नस निकालते हैं लोग
काजला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के वक्त काफी काल आते थे, लेकिन अधिकांश काल का कोई मतलब नहीं होता. जब अधिकारी वहां पहुंचते हैं तो कॉल फेक पाया जाता है. कई बार देखा गया है कि व्यापारिक और राजनीतिक मतलब निकालने के लिए लोग इन नंबरों का ज्यादा उपयोग करते हैं. इस बार इन लोगों पर भी नजर रखने की मानसिकता विभाग ने बनाई है.

Advertisement

10 लाख से अधिक नकदी पर नजर
उन्होंने बताया कि कोई भी 10 लाख से अधिक नकद राशि ला-ले जा रहा है, तो वे पूरा हिसाब, कागजात साथ रखें. बैंकों को भी निर्देश दिया गया है कि 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी जमा करने पर उसकी जानकारी विभाग को दें. पहली बार को-आपरेटिव बैंक को भी इस दायरे में रखा गया है. एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ तथा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के साथ टीम बनाई गई है, जो इस तरह की नकदी पर नजर रखेंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.