Published On : Tue, Aug 27th, 2019

आरओ प्लांट की गुणवत्ता पर आमसभा में उठा मुद्दा

Advertisement

मनपा प्रशासन ने कहा कार्रवाई का अधिकार हमें नहीं

नागपुर: आरओ प्लांट के नाम पर शहर के अनेक हिस्सों में भले ही अवैध रूप से व्यवसाय किया जा रहा हो, लेकिन इन पर अंकुश नहीं होने तथा आरओ के नाम पर साधारण पेयजल उपलब्ध किए जाने को लेकर विपक्ष की ओर से प्रशासन को घेरने का प्रयास किया गया. जिस पर जानकारी देते हुए प्रशासन की ओर से बताया गया कि भले ही इस तरह के आरओ प्लांट शहर सीमा में संचालित हो रहे हों, लेकिन मनपा को इनके खिलाफ कार्रवाई का कोई अधिकार नहीं है. इनके खिलाफ कार्रवाई के अधिकार केवल अन्न एवं औषधि विभाग को होने की जानकारी भी प्रशासन की ओर से उजागर की गई.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस मसले पर प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि आरओ प्लांट स्थापित करने के लिए एफडीए विभाग की ओर से लाइसेंस दिया जाता है जबकि स्वास्थ्य से संबंधित मामलों के लिए जोनल कार्यालय की ओर से नियंत्रण रखा जाता है. मनपा के जोनल कार्यालय की ओर से केवल अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया जाता है.

वनवे का मानना था कि आरओ के नाम पर लोगों को बोअरवेल और कुओं का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है. केवल ठंडा कर पानी दिया जाता है, जबकि इसकी गुणवत्ता की जांच नहीं होती है जिससे लोगों के साथ आरओ के नाम पर धोखा किया जा रहा है. न केवल शहर बल्कि शहर की सीमा पर इस तरह के कई आरओ प्लांट लगाए गए हैं. प्रशासन की लापरवाही के चलते व्यवसायी निरंकुश हो गए हैं.

Advertisement

उल्लेखनीय यह हैं कि स्थायी समिति द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार लगनेवाले आरओ प्लांट के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया गया कि इन आरओ प्लांट को लेकर जोन स्तर पर एग्रीमेंट किया जा रहा है, जिसके अनुसार 20 लीटर की कैन 5 रु. में उपलब्ध कराई जाएगी जबकि घरपोच सेवा के लिए 10 रु. का शुल्क लिया जाएगा.

निजी कार्यक्रमों के लिए भी कैन उपलब्ध कराने की व्यवस्था है जिसके लिए 15 रु. का शुल्क लेने का प्रावधान है. प्रशासन की ओर से बताया गया कि शहर में निजी व्यवसायियों द्वारा संचालित आरओ प्लांट की जांच करने के लिए हाल ही में 9 अगस्त को एफडीए विभाग को पत्र भेजा गया था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.