Published On : Tue, Jul 3rd, 2018

संबंध बनाते वक्त दम घुटने से महिला की हो गई थी मौत

crime

मुंबईः मुंबई पुलिस ने एक इजराइली व्यक्ति पर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। करीब एक साल पहले मुंबई के एक होटल में सेक्स के दौरान गर्लफ्रेंड की मौत हो गई थी। व्यक्ति पर आरोप लगा कि उसने सेक्स के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड की कथित रूप से गर्दन पर दबाव डाला और उसकी सांसें रूक गई, जिसके कारण गर्लफ्रेंड की मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
मंगलवार को मुंबई पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल एक होटल में अपनी प्रेमिका की मौत के सिलसिले में 23 वर्षीय इज़राइली युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवक का नाम ओरिएंन याकोव बताया जा रहा है।

Gold Rate
May 11- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,60,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सेक्स के दौरान हो गई थी मौत
इजराइली युवक याकोव पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, 20 साल की इजराइली महिला की मौत सेक्स के दौरान दम घुटने से हुई। ये घटना पिछले साल मार्च के महीने में हुई थी, जब दोनों पर्यटक वीजा पर भारत आए थे। ये दोनों दक्षिणी मुंबई के कोलाबा इलाके के एक होटल में ठहरे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने इस घटना के बाद पुलिस को फोन किया था, इसमें उसने बताया कि संबंध बनाने के दौरान महिला की गर्दन पर दबाव डाला और उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इस वक्त इजराइल में है आरोपी
पुलिस ने उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त मौत का मामला दर्ज किया गया था। क्योंकि, पुलिस के पास मौत के कारण को कोई सबूत नहीं था। महिला की मौत के बाद महिला को इज़राइल ले जाया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस को हाल ही में फोरेंसिक लैब की एक रिपोर्ट मिली है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि महिला की मौत दम घुटने से हुई है। याकोव इस समय इजराइल में है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement