Published On : Mon, Nov 7th, 2016

इस्कॉन : गोपाष्टमी के दिन श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ

Advertisement

iskcon

नागपुर: अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के नागपुर केंद्र श्री श्री राधा गोपीनाथ मन्दिर, गेट न. २, एम्प्रेस सिटी, गाँधी सागर के पास, श्रीमद भागवत कथा का प्रारम्भ दिनांक 8 नवम्बर 2016 मंगलवार को गोपाष्टमी के दिन श्रील लोकनाथ स्वामी महाराज के शिष्य अनंतशेष दास के मुखारविंद से होगा। इस कथा का आयोजन वेस्टर्न कोल् फ़ील्ड्स के भूतपूर्व प्रबंधक ललित मोहन उर्फ़ लालगोविंद दास की स्मृति में उनकी धर्म पत्नि श्री मति विद्या मोहन वृज विलासनी दासी एवं उनके परिवार प्रियंका, श्रद्धा, अमनपाल सिंह, प्रियदर्शनी लूथरा, मुनीश लूथरा, गर्व एवं चैतन्य द्वारा किया जारहा है।

इस्कॉन प्रवक्ता डॉ. श्यामसुंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन पुनीत कार्तिक मास में लीला पुरूषोत्तम श्री वृन्दावन विहारीलालजू की श्रीमद भागवतम के दसम स्कन्ध पर आधारित सप्त दिवसीय रसमय कथा का आयोजन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर अध्यक्ष डेनमार्क निवासी गौर कृष्ण दास ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये अद्वैतआचार्य दास, विशाल दास, वंशी वादन दास, वृजकुमारदास सचिप्राण दास, मधुरनिमाईदास, वैष्णवपाद दास, ब्रजेन्द्र तनय दास, आराध्यभगवान दास, संस्थापकाचार्य दास, वरुण गुप्ता प्रभु, मनोज आस्टनकर प्रभु इत्यादि कई भक्त सहयोग कर रहे है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.