Published On : Wed, Aug 23rd, 2017

इस्कॉन ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी महामहोत्सव

Advertisement

ISKCON, Janmashtami Mahamatotsav, Nagpur (2)
नागपुर:
अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के नागपुर केंद्र श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर के तत्वावधान में जन्माष्टमी महामहोत्सव रानी कोठी सिविल लाइन्स में बड़े धूम धाम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम सुबह मंगल आरती से प्रारंभ हुआ. उसके बाद नृसिंह आरती, तुलसी आरती के बाद सुबह सभी भक्तों ने हरे कृष्ण महामंत्र का जप किया उसके बाद श्रृंगार आरती, गुरु आरती एवं उद्धव प्रभु द्वारा भागवतम पर प्रवचन हुआ. इसके बाद दोपहर में कीर्तन मेले का शुभारम्भ हुआ. 12 बजे से एक बजे तक कल्पतरु प्रभु एवं उनके भक्ति वृक्ष के सदस्यों द्वारा कीर्तन किया गया. एक बजे से दो बजे तक नटवर गोविन्द प्रभु एवं वेणु गोपाल प्रभु द्वारा, फिर इस्कॉन के ब्रह्मचारी एवं वॉयस के भक्तों, मालतेश प्रभु एवं भक्ति वृक्ष मंडली, भक्त मनीष एवं भक्त मंडली, अनादि कृष्ण प्रभु एवं भक्ति वृक्ष मंडली, एवं अंत में साधना भक्ति माताजी एवं भक्ति वृक्ष मंडली द्वारा संकीर्तन के साथ ही कीर्तन मेले का समापन हुआ.

कार्यक्रम स्थल के पास ही प्रमोद जोशी उर्फ पार्थ दास के नेतृत्व में मिहान के पास इम्पेरियन टाउनशिप में बनने वाले इस्कॉन के इंटरनेशनल वैदिक कल्चरल सेन्टर द्वारा निर्माणाधीन इस्कॉन लोटस टेम्पल की जानकारी देने का कार्यक्रम रखा गया. इसके अलावा वैदिक एक्सपो, अन्नामृत, भक्ति वृक्ष भी लगाए गए.

सांध्यकालीन कार्यक्रम में सर्व प्रथम सुदामा दास, अभिराम निताई दास, अक्षय प्रभु आदि भक्तों ने हरे कृष्ण महामन्त्र का कीर्तन किया उसके बाद यश तितरमारे ने कृष्ण जय जय गोविन्द भजन पर नृत्य किया. इसके बाद प्रहलाद स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने गोविन्द प्रिया माताजी के निर्देशन में कृष्ण अवतार एवं नृसिंह अवतार की लीलाओं का संक्षेप में मंचन किया.


मंच संचालन डॉ. जिगीषा नायडू ने किया. इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नागपुर शहर की प्रथम महिला एवं महापौर नंदा ताई जिचकर थीं. मुख्य अतिथि शरद जिचकार का पुष्प गुच्छ देकर सत्कार इस्कॉन नागपुर के अध्यक्ष गौर कृष्ण दास ने किया. इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि विधायक परिणय फुके, सुप्रीम कोर्ट के सेवा निवृत न्यायाधीश जस्टिस सिरपुरकर, फायर आर्कर के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्दार्थ सर्राफ, राम कृष्णन, सेंट्रल रेल्वे के डी.आर.एम. बृजेश कुमार, मेट्रो हेल्थ सर्विसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश जैस्वाल, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के रीजनल डायरेक्टर पी. शिव स्वरुप, समाज सेवी रमेश मंत्री, धर्मपाल अग्रवाल, राम स्वरुप सारड़ा, पुखराज बंग मौजूद थे. विशेष अतिथियों का सत्कार इस्कॉन के पब्लिक रिलेशन डायरेक्टर नंदकिशोर दास, इस्कॉन अन्नामृत के अध्यक्ष डॉ. श्यामसुन्दर शर्मा, इस्कॉन भिष्मा डिपार्टमेंट के संयोजक अद्वैताचार्य दास एवं अन्नामृत के डायरेक्टर प्रवीण साहनी ने पुष्प गुच्छ देकर किया , दीप प्रज्वलन के बाद स्वर संगम सांस्कृतिक मंच द्वारा भव्य श्री कृष्ण नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भगवान को 1108 भोग अर्पित किए गए एवं अंत में महाआरती की गई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.