Published On : Thu, Feb 16th, 2017

आईएसआई जासूसी कांड में विहिप से जुड़े तार

Advertisement

VHP
नई दिल्ली:
“मध्यप्रदेश में आईएसआई के लिए जासूसी करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जासूसी कांड में एटीएस की गिरफ्त में आए सतना के बलराम सिंह का विश्व हिन्दू परिषद से कनेक्शन सामने आया है। “

उसने फरवरी, 2015 में विराट हिन्दू सम्मेलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। यह सम्मेलन विश्व हिन्दू परिषद स्वर्ण जयंती महोत्सव समिति की ओर से सतना में आयोजित किया गया था। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया समेत कई स्थानीय लोगों के साथ उसकी तस्वीर सामने आई है।

विहिप पर सवाल उठना लाजमी है क्योंकि इसी मामले में भोपाल से गिरफ्तार भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक ध्रुव सक्सेना के भी भाजपा के बड़े नेताओं से संबंध उजागर हुए हैं। ध्रुव की पैठ प्रदेश भाजपा की पहली पंक्ति के नेताओं तक थी और वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेताओं के साथ भी मंच साझा कर चुका था।

आईएसआई जासूसी कांड के बाद वायरल हुई ध्रुव की तस्वीरों ने मध्यप्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया था। हालांकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने दो टूक शब्दों में कहा था कि किसी के साथ फोटो खिचवा लेने से कोई आतंकवादी नहीं हो जाता और ध्रुव सक्सेना के साथ भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। विपक्ष भाजपा के इस जवाब से संतुष्ट नहीं है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.