Published On : Wed, Nov 28th, 2018

ईशा अंबानी की शादी की रस्‍में हुईं शुरू, सामने आया ‘प्री-वेडिंग’ LOOK

Advertisement

नई दिल्‍ली : मुंबई के सबसे खूबसूरत और महंगे घर एंटालिया में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली ईशा अंबानी की शादी की रस्‍में शुरू हो गई हैं. 12 दिसंबर को आनंद पीरामल से ईशा अंबानी सात फेरे लेने जा रही हैं. ईशी की शादी की प्री-वेडिंग रस्‍में स्‍टार्ट हो गई हैं. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने बेटी की शादी से पहले घर में गृह शांति पूजा रखी गई है. शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. बता दें कि ईशा ने इस पूजा में सब्‍यसाची मुखर्जी का डिजाइनर लुक कैरी किया.

सब्‍यसाची मुखर्जी ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर ईशा की पहली रस्‍म का लुक शेयर किया है. सब्‍यसाची के लुक में ईशा एकदम रॉयल प्रिंसेस लग रही हैं. ईशा का लहंगा जितना सुंदर लग रहा था उससे कहीं ज्‍यादा खूबसूरत उनकी ज्‍वैलरी लग रही है. सब्‍यसाची के बंधेज गोटा-पट्टी लहंगे में हैंड एंब्रोयडरी तिल्‍ला वर्क का काम किया गया है.

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बता दें कि सोमवार को मुकेश अंबानी और बेटे अनंत अंबानी आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने शादी का कार्ड भगवान वेंकटेश के सामने चढ़ाया. इससे पहले अंबानी परिवार ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पहला कार्ड चढ़ाया था. बता दें कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को मुंबई में होगी. प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए दोनों फैमिलीज 8 और 9 दिसंबर को उदयपुर में रहेंगी.

Advertisement
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime #accusedarrested #newsupdate #news

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ फरार #nagpurnews #crime #stolen #mobile #news

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges