Published On : Sat, Oct 22nd, 2016

परिणय फुके होंगे बीजेपी के विधानपरिषद चुनाव प्रत्याशी ?

Advertisement
CM Fadnavis and Parinay Fuke

नागपुर: राज्य की 6 विधानपरिषद सीटे 5 दिसंबर को रिक्त हो रही है। जनप्रतिनधियों के रिक्त सीटो को वापस भरने के लिए 19 नवंबर को चुनाव होंगे। विदर्भ में यवतमाल और भंडार-गोंदिया में स्थानीय निकाय संस्थाओ का प्रतिनिधत्व करने वाले विधानपरिषद विधायक का चुनाव होगा। इस चुनाव के लिए 2 नवंबर को नामांकन भरा जायेगा। पर इस चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर चर्चा अभी से शुरू हो चुकी है। चर्चा गर्म है कि भंडारा-गोंदिया नागपुर के नगरसेवक परिणय फुके को भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार बनाएगी। फुके को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नजदीकी माना जाता है। फुके ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। पार्टी अंततः किसे अपना उम्मीदवार बनाएगी यह तो आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही तय होगा। पर परिणय फुके के अनुसार उन्हें पार्टी ने चुनाव के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है।

बहरहाल जब तक आधिकारिक उम्मीदवार पार्टी की ओर से तय नहीं हो जाता तब तक कुछ कहना मुश्किल है। पर परिणय फुके खुद को उम्मीदवारी मिलने को लेकर आश्वस्त दिख रहे है। गोंदिया-भंडारा एमएलसी सीट पर वर्तमान में राष्ट्रवादी कांग्रेस के राजेन्द्र जैन विधायक है। जैन पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल के करीबी है और इस इलाके में पटेल का दबदबा भी माना जाता है।

Advertisement
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews #KisanAndolan

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप #POCSOCase #MaharashtraNews #Ashramshala #CrimeNews

आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप #POCSOCase #MaharashtraNews #Ashramshala #CrimeNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above