Published On : Tue, Mar 3rd, 2020

वीडियो : आरटीओ की गैरजिम्मेदाराना हरकत, 10वी के विद्यार्थियों को रोककर की कार्रवाई

Advertisement

नागपुर: जहां एक ओर तो शहर में ऑटोचालक 7 से 8 सीटे भरकर शहर में वाहन दौड़ा रहे है, उनपर किसी भी तरह की कार्रवाई आरटीओ विभाग की ओर से नहीं की जाती है और दूसरी तरफ वही आरटीओ की ओर से सेमिनरी हिल्स के बालोद्यान के पास दसवीं परीक्षा देने के लिए अपने पालकों के साथ जानेवाले वाहनचालकों को आरटीओ की ओर से उन्हें रोककर कार्रवाई की गई. इस दौरान कई विद्यार्थियों को देरी भी हो गई. इस समय पालकों ने आरटीओ अधिकारी और कर्मचारियों को छोड़ने का निवेदन भी किया. लेकिन वे नहीं माने. सेमीनरी हिल्स के ही रहनेवाले समाजसेवक अजय मेश्राम ने आरटीओ की यह पूरी अवैध कार्रवाई अपने मोबाइल में शूट कर ली. इस वीडियो में आप देख सकते है की किस तरह से आरटीओ के कर्मी स्कुल विद्यार्थियों के पालकों पर कार्रवाई कर रहे है. मेश्राम ने ट्राफिक डीएसपी से इस मामले में संज्ञान लेने की मांग की.

इस पुरे मामले में खासबात यह है की पुरे शहर में अवैध तरीके से परिवहन जारी है. जिसमें बसेस, ऑटो शामिल है. ऑटो में 3 सवारियों को बिठाने का नियम है. लेकिन धड़ल्ले से शहर में नियमों का उल्लंघन हो रहा है. लेकिन इस तरफ कभी भी कार्रवाई करते हुए आरटीओ का स्क्वॉड दिखाई नहीं देता. इस आरटीओ के अवैध कार्रवाई का नागरिकों ने भी विरोध किया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.