Published On : Fri, Nov 24th, 2017

मेट्रो के निर्माणकार्य स्थल पर गिरा पिल्लर, बड़ी दुर्घटना टली

Advertisement


नागपुर: शुक्रवार को दोपहर 4 बजे के करीब बर्डी के आनंद टॉकीज से लेकर बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के दरम्यान जानकी टॉकीज के सामने अचानक मेट्रो परियोजना का पिल्लर गिरने की वजह से हड़कंप मच गया. इस जगह मेट्रो का कार्य काफी तेज गति से चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार इस जगह मेट्रो के री-इन्फोर्स्मेंट का कार्य चल रहा था. पिल्लर का ढांचा फिट कर दिया गया था. उसमे सेंट्रिंग लगाने का काम चल रहा था. सेंट्रिंग लगाने के काम के साथ क्रेन के माध्यम से उसे थाम कर रखा गया था. उसके पास ही गड्डे खोदने की हाईडर मशीन भी थी.

उस हाईडर मशीन के कारण पिल्लर के ढांचे को धक्का लग गया. जिसके बाद पिल्लर झुकने लगा. जिसके तुरंत बाद मेट्रो की (क्यूआरटी) क्विक रिस्पॉन्स टीम और मेट्रो के यातायात का कार्य संभाल रहे कर्मियों ने दोनों तरफ का ट्राफिक रोक दिया. जिसके कारण समय रहते बड़ी दुर्घटना टल गई. जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. फिलहाल पिल्लर को काटकर अलग करने का कार्य इस जगह पर चल रहा है. इस दौरान मौके पर एडमिनिस्ट्रेटिव जनरल मैनेजर अनिल कोकाटे, प्रोजेक्ट डायरेक्टर महेश कुमार, रिच वन मुख्य परियोजना प्रबंधक देवेंद्र रामटेककर और आयएल एन्ड एफएस कंपनी के अधिकारी भी मौजूद थे.


आसपास के प्रत्यक्षदर्शियों और दुकानदारों के अनुसार आवाजाही शुरू थी. उसी समय भूकंप जैसा झटका लगा और जमकर आवाज आई. जब देखा तो मेट्रो का बन रहा लोहे का पिल्लर गिर गया था. पिल्लर गिरने की वजह से आसपास लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.