Published On : Thu, Apr 14th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

दिनभर बरसे आग के गोले, शाम में चली अंधड़; मौसम ने बदली करवट, लोगों को मिली राहत

Advertisement

नागपुर. गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. बुधवार को दिनभर आग के गोले बरसते रहे लेकिन शाम 6 बजे के करीब अचानक अंधड़ चलने से मौसम थोड़ा ठंडा हो गया. मौसम के अचानक करवट बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली. तेज हवाओं के चलने से सिटी के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट गुल हो गई. हालांकि रात में मौसम बदलने से गर्मी से परेशान लोग पार्कों में घूमते नजर आए. दरअसल, पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ता जा रहा है.

नागपुर सिटी में आज का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के चलने से सड़क पर सन्नाटा पसर रहा है. पैदल चलने वाले लोग तो इक्के-दुक्के ही नजर आते हैं, जबकि दोपहिया वाहन चालक कपड़े से मुंह ढंककर चलने के लिए मजबूर हैं.

गर्मी के कारण ही स्कूलों के समय में भी बदलाव कर दिया गया है. सिटी के लोग गर्मी से बचाव के लिए वाटर पार्कों की तरफ रुख कर रहे हैं. ग्रामीण इलाकों में लोग नदी तालाबों में नहाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा सिटी में जगह जगह शीतल पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है. रसवंती, नींबू पानी और आइसक्रीम के ठेलों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है.

अगले हफ्ते ‘लू’ की संभावना
मौसम विभाग ने गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है. फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. अनुमान है कि अगले दो तीन दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिसे को पार कर जाएगा, जबकि 18 अप्रैल तक यह 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. अगले हफ्ते से ‘लू’ चलने की संभावना है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. चिकित्सकों ने आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की हिदायत दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.