Published On : Tue, Jan 2nd, 2018

चंद्रपुर जिले में बिजली केंद्र में भीषण आग,अंधेरे में 35 गांव

Advertisement

चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बिजली केंद्र में भीषण आग लगने से 35 गांवों की बिजली गुल हो गई है। ये आग तेजी के साथ फैली जिसकी वजह से ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट होने की घटना घटी। इस विस्फोट की आवाज दूर-दूर के गांवों तक जा रही थी। आग की बड़ी-बड़ी लपटें दूर से ही लोगों को दिखाई दे रही थी। इस भीषण आग दुर्घटना में किसी के मारे जाने की खबर नहीं मिली है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में वरोरा शहर बिजली उपकेंद्र में ये भीषण आग लगने की घटना घटी। ये आग मंगलवार की देर रात बिजली उपकेंद्र नागपुर-चंद्रपुर महामार्ग पर वरोरा स्थित 220 केवी बिजली उपकेंद्र में लगी। इस आग में बिजली विभाग का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ।

आग लगने के बाद ट्रांसफार्मर में विस्फोट होने की आवाज से पूरा परिसर घबरा गया। एक से ड़ेढ किलोमीटर की दूरी तक विस्फोट की आवाजें आ रही थी। कुछ किलोमीटर की दूरी तक आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठती हुई दिखाई दे रही थी। जिस जगह पर आग लगी थी, उसके पास ही 440 केवी वोल्टेज का बिजली उपकेंद्र भी है। इस आग की वजह से बड़े पैमाने पर काफी नुकसान हुआ है।

समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, इसी वजह से पास में मौजूद बिजली केंद्र के बड़े उपकरणों तक आग पहुंच नहीं पाई, वर्ना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस आग की वजह से 35 गांवों की बिजली गुल हो गई है। 35 गांवों में फिर से बिजली सप्लाई करने के लिए पूरा एक दिन लगेगा।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges