Published On : Fri, Apr 11th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

IPL क्रिकेट मैच पर सट्टा: गुन्हे शाखा यूनिट-4 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisement

नागपुर: गुन्हे शाखा यूनिट क्र. 4 ने आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मुकाबले के दौरान सट्टेबाजी करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यह मामला दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच के दौरान सामने आया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि थाना सक्करदरा क्षेत्र के अंतर्गत आशीर्वाद बार के सामने पार्किंग स्थल के पास कुछ लोग मोबाइल फोन के जरिये क्रिकेट सट्टा लगा रहे हैं। दिनांक 10 अप्रैल की रात करीब 8:15 बजे से 10:30 बजे तक यूनिट क्र. 4 की टीम ने पंचों की उपस्थिति में जाल बिछाकर छापा मारा और मौके से एक आरोपी को पकड़ा।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अविनाश वासुदेव मटकुरे (उम्र 45 वर्ष, निवासी कामगार नगर, नागपुर) के रूप में हुई है, जो मोबाइल के माध्यम से ग्राहकों से सट्टा लगा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह सट्टा राहुल चौरसिया (निवासी इंदौर, मध्यप्रदेश) से ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर चला रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, ₹1,100/- नकद और अन्य सट्टा सामग्री सहित कुल ₹1,21,110/- मूल्य की वस्तुएं जब्त की हैं।

Advertisement

इस मामले में थाना सक्करदरा में पुलिस उप निरीक्षक वैभव बारंगे की शिकायत पर महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 12(अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

Advertisement
एमआईडीसी मुद्दे पर कांग्रेस पर गंभीर आरोप।

एमआईडीसी मुद्दे पर कांग्रेस पर गंभीर आरोप।

सोनम डोंगरे मौत मामले में जांच रिपोर्ट सामने #maharashtranews #navimumbai #newsupdate #maharashtra

सोनम डोंगरे मौत मामले में जांच रिपोर्ट सामने #maharashtranews #navimumbai #newsupdate #maharashtra

Baba Tajuddin Documentary

Baba Tajuddin Documentary

शिरपुर कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, कई दुकानें प्रभावित #maharashtranews #dhule #updatenews #maharashtra

शिरपुर कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, कई दुकानें प्रभावित #maharashtranews #dhule #updatenews #maharashtra

अंबाझरी रोड स्थित इंदिरा गांधी हॉस्पिटल चौक पर आज एक भीषण सड़क हादसा

अंबाझरी रोड स्थित इंदिरा गांधी हॉस्पिटल चौक पर आज एक भीषण सड़क...

NAGPUR | नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरणाच्या निषेधार्थ विद्यार्थ्यांचे आंदोलन

NAGPUR | नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरणाच्या निषेधार्थ विद्यार्थ्यांचे आंदोलन

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges