Published On : Mon, Jul 19th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

रामदासपेठ में मनपा द्वारा निकृष्ट दर्जे के फुटपाथ निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच पड़ताल कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग। 

Advertisement

प्रभाग १५ के अंतर्गत आने वाले रामदासपेठ क्षेत्र में गोल्हर हॉस्पिटल  से लगे मार्केट लाइन तथा लेंड्रा मोहल्ले में अभी कुछ महीनों पहले फुट पाथ बनाने का काम किया गया।  जरूरत ना होन पर भी, रोड के बराबरी के उचाई के ये फुटपाथ बिना किसी अंडरग्राउंड केबल ड्क्ट का नियोजन किए बिना बनाए गए तथा इसे बनाने में इस्तेमाल किए गए साहित्य की गुणवत्ता अत्यंत निचले स्तर की होने से नए बनाए गए फुटपाथ से गिट्टी बाहर आ रही है। फुटपाथ की सतह भी उबड़ खाबड़ है और किया गया बंधकाम अत्यंत घटिया दर्जे का है। सिर्फ भ्रष्टाचार करने हेतु से बनाए गए इस फुटपाथ के बांधकाम में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत करने तथा दोषियों पर कार्रवाई करने संबंधी एक निवेदन देने हेतु प्रभाग १५ के नागरिकों को साथ लेकर एक प्रतिनिधिमंडल, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) के राष्ट्रीय संयोजक एड. अक्षय समर्थ के नेतृत्व में नागपुर मनपा के मेयर श्री दयाशंकर तिवारी, अतिरिक्त मनपा आयुक्त, श्री. राम जोशी व मनपा नेता प्रतिपक्ष श्री. वनवे से मिला। मनपा आयुक्त श्री बी. राधाकृष्णन, उपयुक्त शासन प्रबंध श्री निर्भय जैन, धरमपेठ झोन अधिकारी(सहाय्यक आयुक्त) श्री. प्रकाश वराडे के कार्यालय में भी उपरोक्त विषय को लेकर निवेदन सौंपा गया। 

मनपा मेयर श्री दयाशंकर तिवारी को जब ये भ्रष्टाचार के विषय में बताया गया तब उन्होंने इसकी गंभीरता समझते हुए तुरंत संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर ३ दिन के भीतर इसपर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए। अतिरिक्त मनपा आयुक्त, श्री राम जोशी ने भी प्रतिनिधिमंडल की संपूर्ण शिकायते सुनकर तुरंत हमारे आवेदन पर नोट लिख कर संबंधित अधिकारी को इस बांधकाम के दर्जे की जांच करने के निर्देश दिए तथा हमारे पूरी मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया। 

एड. अक्षय समर्थ के साथ इस प्रतिनिधिमंडल में रामदासपेठ वार्ड कांग्रेस के पदाधिकारी श्री रामप्रसाद चौधरी जी, श्री मूलचंद बैसवारे, श्री रविंद्र भावे, श्री आनंद कठाने, श्री सोहन कोकोडे, श्री ज्ञानेश्वर भावे, श्री राजेश शाक्य, अमित ओझा, अमित समर्थ, शुभम खवशी, विद्यासागर त्रिपाठी इ. उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.