Published On : Mon, Sep 25th, 2017

वोटिंग बढ़ाने हेतु ‘माडल मतदाता सूची’ उपक्रम की शुरुआत

Advertisement


नागपुर: आगामी चुनावों में वोटिंग का प्रतिशत बढ़ाने के लिए माडल मतदाता सूची तैयार करने के उपक्रम की शुरुआत केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों की गई. मध्य नागपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ क्रमांक 214 की मतदाता सूची का विधायक विकास कुंभारे व मध्य नागपुर भाजपा अध्यक्ष बंडू राऊत के नेतृत्व में अध्ययन कर माडल मतदाता सूची तैयार करने का उपक्रम शुरू किया जा रहा है. इसकी शुरुआत गडकरी के हाथों की गई.

मतदाता सूची में अपडेट नहीं किए जाने से वोटिंग से बड़ी संख्या में मतदाता वंचित रह जाते हैं, इसे ध्यान में रख माडल मतदाता सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर नगरसेविका श्रद्धा पाठक, वंदना यंगटवार, गुड्डू द्विवेदी, बालू बांते, अमोल ठाकरे, शाम चांदेकर, विजय रेहपाडे, गोपाल बनकर, भारत गुरुजी, अब्दुल कदीर, विजय चौरसिया व मध्य नागपुर के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

उल्लेखनीय है कि इस उपक्रम के तहत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपरोक्त बूथ के अंतर्गत आनेवाले मतदाताओं के घर-घर पहुंचेंगे और सूची को अपडेट करेंगे. इस उपक्रम को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में उक्त बूथ से शुरू किया जा रहा है. अनेक मतदाता वोट डालने के लिए निकलते हैं लेकिन नाम सूची में नहीं मिलने से उन्हें निराश होना पड़ता है. एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केन्द्रों में मिलते हैं जिसके चलते भी वे वोटिंग नहीं करते. पिछले मनपा चुनाव में ऐसे सैकड़ों प्रकरण सामने आए थे जिसके चलते मतदान का प्रतिशत भी कम हुआ था. बंडू राऊत ने बताया कि इस उपक्रम से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में सहायता मिलेगी और कोई वोटिंग के अधिकार से वंचित नहीं रहेगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.