Published On : Wed, May 31st, 2017

मध्य रेल नागपुर मण्डल द्वारा मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता सप्ताह

Advertisement

Central Railway
नागपुर:
 मध्य रेल नागपुर मंडल पर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 29 मई से लेकर 2 जून तक अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है. भारत अंतर्राष्ट्रीय रेलवे (यूआईसी का सदस्य होने के नाते 2 जून को अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिन के रूप में मना रहा है. इस अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से यह अभियान स्कूल, कॉलेज विद्यार्थी, ग्रामपंचायत तथा ग्रामसभा, आरटीओ कार्यालय तथा अन्य सार्वजानिक जगहों पर आयोजित किया जाएगा. इस सप्ताह के अंतर्गत मध्य रेल नागपुर मंडल की संरक्षा टीम द्वारा ‘ ए भाई जरा देख के चलो ‘ नुक्कड़ नाटक का मंचन कलमेश्वर स्टेशन, काटोल बाज़ार एवं बस स्टैंड पर किया गया.

नागपुर -वर्धा और नरखेड़ -अमरावती के मध्य समपार फाटकों पर रोड उपयोगकर्ताओं, वाहनचालकों को, विद्यार्थियों को सरंक्षा सबंधी स्टिकर्स ,पम्पलेट्स , कैलेंडर्स , पोस्टर्स का वितरण किया गया गया. इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य समपार फाटकों पर होनेवाली दुर्घटनाओं तथा रोड उपयोगकर्ताओं का मार्गदर्शन और उन्हें रेलवे फाटक से सम्बंधित जानकारी देना था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.