Published On : Tue, Feb 21st, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

12 पुलिस निरीक्षकों के आंतरिक तबादले

Advertisement

नागपुर – शहर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के निर्देश पर 12 वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों के आंतरिक तबादले कर दिए गए, इनमें से कुछ पुलिस निरीक्षकों का कार्यकाल विवादित रहा है।

इन्हें किया इधर से उधर
जिन पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं, उनमें अपराध शाखा पुलिस विभाग में संलग्न पुलिस निरीक्षक बी. एस. परदेसी का सोनेगांव थाने का वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक की जगह पर

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

तबादला हुआ है। पांचपावली के थानेदार संजय मेंढे को सदर थाने की कमान दी गई है। अपराध शाखा पुलिस विभाग की पुलिस निरीक्षक शुभांगी वानखेड़े को मानकापुर का थानेदार बनाया गया है। पुलिस नियंत्रण कक्ष के पुलिस निरीक्षक वैभव जाधव को पांचपावली, मानकापुर की महिला थानेदार वैजयंती मांढवधरे को बेलतरोड़ी का थानेदार बनाया गया है। आर्थिक अपराध शाखा पुलिस विभाग के पुलिस निरीक्षक विजय मालचे को कपिल नगर, यातायात पुलिस विभाग के निरीक्षक अमित डोलस को साइबर पुलिस थाना भेजा गया है।

सोनेगांव के थानेदार डी.डी. सागर को यातायात पुलिस विभाग, सदर के थानेदार विनोद चौधरी को यातायात पुलिस विभाग में तबादला किया गया है। बेलतरोडी के थानेदार चंद्रकांत यादव को अपराध शाखा पुलिस विभाग, मानकापुर थाने के द्वितीय पुलिस निरीक्षक सी. चांदोरे को साइबर थाने में द्वितीय पुलिस निरीक्षक की जगह तबादला किया गया है। यातायात पुलिस विभाग के निरीक्षक बी. बी. येडगे को विशेष शाखा में भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.