Published On : Mon, Jul 31st, 2017

भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ मोदी सरकार सख्त, विजिलेंस को दिए डोजियर तैयार करने के निर्देश

Advertisement

देश से भ्रष्टाचार खत्म करने का मकसद लेकर सत्ता में आई मोदी सरकार इसके खिलाफ एक बार फिर से सख्त हो गई है। सूत्रों के मुताबिक मोदी सरकार ने सर्तकता विभाग को डोजियर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ 15 अगस्त के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये निर्देश सभी मंत्रायलयों के विजलेंस डिपार्टमेंट्स को दे दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के जुड़े दस्तावेज तैयार कर लें। बताया जा रहा है कि सरकार के निर्देशों पर विजिलेंस अधिकारियों ने अपने विभागों को कहा है कि वे अपनी 5 अगस्त तक पूरी कर लें, ताकि कार्रवाई में पूरा समय मिल सके।

दरअसल, ये डोजियर अधिकारियों के खिलाफ शिकायत, जांच रिपोर्ट, आचरण व अन्य को ध्यान में रखकर बनाई जाएगा। साथ ही इसका भी ध्यान दिया जाएगा कि उन पर कोई बड़ा या मामूली जुर्माना तो नहीं लगा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.