Published On : Sat, Nov 18th, 2017

कागजी घोड़े दौड़ा रहे विपक्ष नेता तानाजी

Advertisement

Congress Leader Tanaji Wanve
नागपुर: मनपा में विपक्ष के नेता तानाजी वनवे अपने पद की आड़ में अपने प्रस्तावों को मंजूरी दिलवाने में लीन होने का आरोप उनके ही गुट के नगरसेवक इन दिनों लगा रहे हैं। ऐसे में अपने पक्ष के नगरसेवकों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को प्रशासन से न्याय दिलवाने के बजाय उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया है। इस अड़चन में उन्हें सहयोग करने के बजाय ठेकेदारों के बकाया भुगतान के लिए वे गुहार लगा रहे हैं जिसकी सर्वत्र भर्त्सना की जा रही है।

कांग्रेस के कुछ नगरसेवकों को छोड़ दिया जाए तो शेष नगरसेवक अपने अटके प्रस्तावों को मंजूरी दिलवाने के लिए सत्तापक्ष के समक्ष मिन्नतें करते दिख जाएंगे। इनसे दाल नहीं गली तो अधिकारियों के कक्ष के बाहर या भीतर नज़र आ जाएंगे।

कांगेस के नगरसेवकों की इतनी दुर्दशा आज के पहले कभी नहीं हुई। इस कार्यकाल में विपक्ष से सबसे ज्यादा सिफारिशों को सत्तापक्ष ने वनवे को दी। बावजूद इसके सत्तापक्ष के मंसूबे पर पानी फेरने का काम करने वाले विपक्ष नेता की भाजपा नगरसेवकों ने निंदा की। उनका कहना था कि अपने पक्ष के ननगरसेवकों की समस्या निवारण करने वाले विपक्ष नेता कनक को काली सूची में डालने की मांग को प्रचारित कर लाभ उठाना चाह रहे हैं।

Gold Rate
June 12 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

ठेकेदारों के पक्ष में गुहार लगाने के बजाय अपने पक्ष के नगरसेवकों को एकजुट कर उनकी समस्या निवारण करवाते तो पार्टी हित मे सकारात्मक संदेश गया होता। विपक्ष नेता आमसभा में भी कोई ठोस मुद्दा नहीं उठाते। पहले विकास ठाकरे जब विपक्ष नेता थे तो प्रशासन और सत्ताधारी कम से कम उन्हें तत्काल तवज्जो तो देते थे।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

सतीश उके ने मामलों पर उठाए सवाल; दबाव में शिकायत दर्ज कराने का दावा #nagpurnews #LatestNews

सतीश उके ने मामलों पर उठाए सवाल; दबाव में शिकायत दर्ज कराने...

दो दुष्कर्म मामलों से शहर मै मची सनसनी #nagpurnews #crime #latestnews

दो दुष्कर्म मामलों से शहर मै मची सनसनी #nagpurnews #crime #latestnews

गिट्टी खदान में हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़ ...#latestnews #crime  #nagpurnews #maharashtranews

गिट्टी खदान में हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़ ...#latestnews #crime #nagpurnews #maharashtranews

नई पानी की टंकी में नहा रहे नाबालिग बच्चे ... #latestnews #newsupdate #nagpurnews #maharashtranews

नई पानी की टंकी में नहा रहे नाबालिग बच्चे ... #latestnews #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges