Published On : Fri, Jul 14th, 2017

कर वसूली में फिसड्डी साबित होने वाले निरीक्षकों को घर भेजा जाएगा – मनपा आयुक्त

Advertisement


नागपुर: 
करवासुली में फिसड्डी साबित होने वाले कर निरीक्षको को मनपा आयुक्त अश्विन मुग्गदल ने फटकार लगाई है। आयुक्त ने शुक्रवार को निरीक्षकों के साथ हुई बैठक में चेतावनी दी है की जो अपने काम को करने में कम साबित होगा उस पर घर बैठने की नौबत आ सकती है। बकाया पानी बिल और संपत्ति कर की वसूली के लिए मनपा द्वारा 17 जुलाई से 7 अगस्त के दरमियान अभय योजना शुरू की है लेकिन इस योजना के ठंडे मिल रहे प्रतिसाद पर आयुक्त ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

योजना के अंतर्गत शुक्रवार को लक्ष्मीनगर और धरमपेठ जोन के आकलन के लिए बैठक ली। बैठक के दौरान आयुक्त ने कहाँ की 100 फ़ीसदी के लक्ष्य को हासिल करना उनकी प्राथमिकता है इससे कम किसी भी सूरत में मंजूर नहीं किया जायेगा। 7 अगस्त तक भी जो व्यक्ति अपने कर का भुगतान नहीं करता है उसकी संपत्ति की नीलामी का आदेश निकला जायेगा। जिन करदाताओं के चेक बाउंस हुए है उन पर भी कार्रवाई करने का आदेश इस बैठक में दिया गया।

बैठक में स्थाई समिति अध्यक्ष संदीप जोशी, नेता सत्तापक्ष संदीप जोशी के अलावा दोनों जोन के अंतर्गत आने वाले प्रभागों के नगरसेवक और अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.