Published On : Sat, Jul 9th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

ट्रेन में दरोगा ने की टीटीई की धुनाई: गोंदिया में फूटा गुस्सा, कहा-TTE भी असुरक्षित

Advertisement

टिकट चेकिंग स्टाफ ने काले फीते बांधकर GRP थाने के सामने किया विरोध प्रदर्शन

गोंदिया: ट्रेन में बुजुर्ग टीटीई का रोते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है । घटना बुधवार की बताई जा रही है, बिहार में ट्रेन के अंदर दरोगा की दबंगई का मामला तब सामने आया जब भागलपुर -दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के वातनाकुलित एसी बोगी में तैनात बुजुर्ग टीटीई ने केवल GRP दरोगा से टिकट के बारे में पूछा था इस बात पर वह गुस्सा हो गए और मारपीट करने लगे इसके बाद उनके साथ 4 अन्य पुलिसकर्मियों ने भी बुजुर्ग टीटीई की बेरहमी से पिटाई कर दी।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

चेहरे पर सूजन और चोट के निशान लिए बुजुर्ग टीटीई दिनेश कुमार का रोते हुए का वीडियो वायरल हो रहा है हालांकि अब इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज हुई है।

Advertisement

दरोगा के बर्ताव और मारपीट पर गोंदिया में टीटीई समूह ने जताई नाराज़गी

बिहार में ट्रेन के अंदर दरोगा की दबंगई का मामला अब तूल पकड़ चुका है।
द.पू.म. रेलवे टीटीई स्‍टॉफ ने गोंदिया रेलवे स्‍टेशन पर जीआरपी (GRP) थाने के सामने शनिवार 8 जुलाई को काले फीते बांधकर घटना की तीव्र निंदा की और विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा- TTE भी असुरक्षित है।

भारतीय रेलवे के अलग-अलग ज़ोन के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा किया जा रहा है साथ ही रेल मंत्रालय से ट्रेनों में टीटीई स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार भी लगाई गई है। सीनियर टिकट निरीक्षक की बेदम पिटाई से खफा टिकट चेकिंग स्टाफ ने गोंदिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस मौके पर टीटीई लॉबी के सामने टिकट चेकिंग स्टाफ ने ड्यूटी के दौरान काले फीते बांधकर घटना पर विरोध जताया है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.