Published On : Fri, Jul 5th, 2019

अगस्त में इनोवेशन पर्व का आयोजन

Advertisement

– मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस, केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी मार्ग दर्शन करेंगे
– 15 से 20 हजार विद्यार्थियोंके भाग लेने की संभावना

महापौर इनोवेशन अवार्ड की शानदार सफलता से प्रेरणा लेकर

नागपुर महानगर पालिका व अन्य केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के विविध विभागों के संयुक्त तत्वावधान में अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में इनोवेशन पर्व का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में एक बैठक का आयोजन पालकमंत्री श्री चंद्रशेखर बावनकुले के मार्गदर्शन में महापौर श्रीमती नंदा जिचकार की विनंती पर शुक्रवार को रविभवन में किया गया।

Advertisement

इस तीन दिवसीय इनोवेशन पर्व में प्रथम दिन हैकाथान (Hakathon),, दूसरे दिन स्टार्ट अप फेस्ट (start up fest) व तृतीय दिन दि एस्सीलरेट ( the Accelerate) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम मानकापुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।

मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस, केन्द्रीय सडक परिवहन व राजमार्ग विभाग व सूक्ष्म, लघु, मध्यम, उद्यम विभाग मंत्री श्री नितिन गडकरी, पालकमंत्री श्री चंद्रशेखर बावनकुले कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे ।

महापौर श्रीमती नंदा जिचकार ने बैठक में बताया कि विभिन्न कालेजों के 15-20 हजार विद्यार्थियों के त्रिदिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी की प्रेरणा से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।
पूर्व में भी महापौर श्रीमती नंदा जिचकार की संकल्पना से मेयर इनोवेशन अवार्ड का आयोजन किया गया था जिसे भारी प्रतिसाद मिला था।

महापौर श्रीमती नंदा जिचकार ने कहा कि पिछले बार सर्वोत्तम घोषित इनोवेशन को अमल में लाने का कार्य चल रहा है। इसकी मनपा आम सभा से मंजूरी प्राप्त की गई है ।

श्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इनोवेशन पर्व की संकल्पना को सफल बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में केन्द्र व राज्य सरकार के विविध विभागों की भी भागीदारी रहेगी। इन विभागों के प्रमुख विद्यार्थियों को भविष्य में स्वयं रोजगार से संबंधित विषयों का मार्गदर्शन करेंगे । इससे युवाओं की प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी ।

इस बैठक में अतिरिक्त आयुक्त श्री अजीज शेख, अतिरिक्त आयुक्त श्री राम जोशी, मेयर इनोवेशन काउंसिल के संयोजक डा प्रशांत कडू, सहसंयोजक श्री केतन मोहितकर व अन्य उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.