Published On : Thu, Aug 10th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

वाणिज्य में नवाचार, सफलता में नवाचार: डॉ.दीपेनअग्रवाल

यदि व्यापार प्रेरित है तो विकास अपरिहार्य है: विजय वडेतिवार
Advertisement

डॉ.दीपेनअग्रवाल (अध्यक्ष) के नेतृत्व में चैंबर ऑफ एसोसिएशनऑफ महाराष्ट्र इंडस्ट्रीऔर ट्रेड (कैमिट) का एक प्रतिनिधिमंडल ने श्री विजय वडेतिवार, नेता विपक्ष(एल.ओ.पी.), महाराष्ट्र विधानसभा से मुलाकात करशॉल, कैमिट दुपट्टाऔर फूलों के गुलदस्ता सेउनका स्वागत किया तथा राज्य में व्यापारियों के मुद्दों से सम्बन्धित एक ज्ञापन प्रस्तुत किया।

शुरुआत में डॉ. दीपन अग्रवाल ने हाल ही में महाराष्ट्र विधान सभा में विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त किए जाने पर विजय वडेतिवार को बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के व्यापार और उद्योग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। प्रमुख रूप से, सभी निगमों के स्थानीय निकाय कर विभाग के हाथों व्यापार समुदाय के उत्पीड़न का मुद्दा; सभी निगमों द्वारा किराए में अत्यधिक वृद्धि को कम करने का लंबित मुद्दा; दंगा और प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित व्यापारियों के लिए मुआवजे के लिए नीति का निर्धारण; एपीएमसी को समाप्त करने पर विस्तृतचर्चा की गई।

विजय वडेतिवारने अपनेस्वागत स्वीकार करते हुए कहा कि वह और उनकी पार्टी छोटे और सीमांत व्यापारियों के उत्थान के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।नेता विपक्षने उठाए गए मुद्दों की सराहना करते हुए, प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह मुद्दों को हल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, और राज्य के व्यापार और उद्योग को राहत और न्याय दिलाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से हेमंत गांधी, अशोक आहूजा, उमेश पटेल और लक्ष्मण मेंधारे मौजूद थे ऐसी जानकारी कैमिट ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.