Published On : Tue, Jan 15th, 2019

मनपा स्थापना दिवस पर महापौर इनोवेशन अवॉर्ड

Advertisement

शहर से जुड़ी 2 दर्जन से अधिक विषयों पर आवेदन स्वीकारे जाएंगे

नागपुर: नागपुर की महापौर ने आज शाम एक पत्रपरिषद के माध्यम से जानकारी दी कि मनपा की स्थापना दिवस 2 फरवरी को महापौर इनोवेशन सम्मान से विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं के अदभुत प्रयोग को अमल में लाकर शहर की गुणवत्ता बढ़ाई जाएंगी।

उक्त आयोजन 2 चरणों में किया जाएगा। पहला चरण द हकथोन तो दूसरा चरण द मेयर इनोवेशन अवॉर्ड का होगा। इच्छुक आवेदकों के लिए ग्रीन नागपुर,पीने के पानी का जतन,अक्षय ऊर्जा का ज्यादा से ज्यादा उपयोग, अबाधक यातायात व्यवस्था,ड्रेनेज लाइन सफाई व्यवस्था, ज़ीरो वेस्ट प्रबंधन आदि आदि पर अपना नई सोच प्रदर्शित करना होगा। प्रतियोगिता 3 समूह में होगा। पहला समूह 12 से 16 वर्ष ,दूसरा समूह 16 से 20 वर्ष और तीसरा समूह 20 वर्ष से ऊपर के उम्र के लिए होगा।

तय कार्यक्रम के अनुसार 1 फरवरी को हैकथन सुरेश भट्ट सभागृह में आयोजित किया जाएगा,इसके लिए प्रत्येक वर्ग के श्रेष्ठ 10-10 प्रतियोगी का चयन किया जाएगा। 2 मार्च को महापौर इनोवेशन पुरस्कार नितिन गडकरी की उपस्थिति में वितरित किया जाएगा।

Advertisement

प्रतियोगिता की जानकारी mayorinnovationaward.in पर उपलब्ध होंगी। इसी वेबसाइट पर प्रतियोगी को आवेदन पंजीयन करवाना होगा। पंजीयन की शुरुआत 16 जनवरी से होंगी,जो 25 जनवरी तक चलेंगी। प्रतियोगिता की जानकारी और मार्गदर्शन 24 जनवरी को किया जाएगा।

प्रतियोगी से प्रत्यक्ष मुलाकात 31 जनवरी को होंगी। प्रथम विजेता को 21000, द्वितीय विजेता को 11000 और 3 श्रेष्ठ प्रतियोगी को 5000 रुपए पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए महाविद्यालयों में भेंट दी जाएंगी। प्रतियोगी में श्रेष्ठ का चयन विभिन्न विषयो के तज्ञ द्वारा चयन किया जाएगा। पत्र परिषद में अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी,वित्त – लेखा अधिकारी नितिन कापड़निस आदि उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.