Published On : Tue, Sep 6th, 2016

बुजुर्ग आर्किटेक की गोली मारकर हत्या

Advertisement

CA Road Firing

नागपुर: सेंट्रल एवेन्यू स्थित अग्रसेन भवन के पीछे की गली में 6 सितंबर की सुबह करीब 8.15 बजे शहर के एक बुजुर्ग आर्किटेक पर नकाबपोश ने गोली दाग कर हत्या कर दी। मृतक का नाम एकनाथ धर्माजी निमगडे (72) है। तहसील पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पता चला है कि परिसर के नागरिकों ने एकनाथ के पास एक एक्टिवा चालक को देखा था। वह उनसे बातें कर रहा था। उसके बाद गोलियां चलने की आवाज आई। चर्चा है कि संपत्ति विवाद के चलते उन पर यह गोलियां चलाई गई। उनके कंधे के पास हाथ में 4 गोलियां लगी थी और एक गोली शरीर के आरपार हो गई थी।

घटना उस समय हुई जब एकनाथ निमगडे गांधीबाग उद्यान से घूमकर घर लौट रहे थे। एकनाथ निमगडे शहर के वकील अनूप निमगडे के पिता थे। इस मामले की जांच तहसील पुलिस कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर अपराध शाखा पुलिस विभाग के उपायुक्त रंजन कुमार शर्मा सहयोगियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की ओर आनेवाले दोनों मार्गों को बंद कर दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलानेवाला शख्स एक्टिवा पर आया था। उन्हें रोककर कुछ बातचीत की और उसके बाद वह एकनाथ पर गोलियां चलाने के बाद फरार हो गया. पुलिस मौके पर पहुंची तब एकनाथ की स्कूटी शुरू थी। वह नीचे खून से लथपथ पड़े थे।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

firing in nagpur central avenue
गांधीबाग उद्यान से लौट रहे थे

पुलिस सूत्रों के अनुसार सेंट्रल एवेन्यू पर होटल सत्कार के पीछे रहनेवाले एकनाथ धर्माजी निमगडे रोजाना की तरह आज सुबह गांधीबाग बगीचे से घूमकर स्कूटी क्रमांक एमएच 31 एयू 269 पर घर लौट रहे थे। इस दौरान सेंट्रल एवेन्यू पर पेट्रोल पंप के पास अग्रेसन भवन के पीछे गली में एड. प्रकाश जायसवाल के घर के पास एक्टिवा पर आए नकाबपोश अज्ञात आरोपी ने एकनाथ पर दनादन चार-पांच गोलियां दाग दी। बेहोशी अवस्था में उन्हें मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

firing in nagpur
क्षेत्र में चर्चा है कि वर्धा रोड पर किसी संपत्ति को लेकर पिछले कुछ दिनों से एकनाथ का विवाद शुरू था। संभावना व्यक्त की जा रही है कि कहीं इसी संपत्ति के विवाद के चलते एकनाथ पर तो गोलियां चलाई गई। उनके परिजनों का आरोप है कि वर्धा रोड पर उनकी संपत्ति पर कुछ निजी ट्यूशन क्लासेस के संचालक व ट्रैवल्स एजेंसी के मालिकों की नजर थी।

Advertisement

Bullets of CA Road Firing
गोली किसने और क्यों चलाई?

हालांकि इस मामले में अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि एकनाथ निमगडे पर गोली किसने और क्यों चलाई, इस बात का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। इस मामले की जांच अपराध शाखा पुलिस ने तहसील पुलिस के साथ संयुक्त रूप से शुरू की है। पुलिस विभाग के आला अफसरों का कहना है कि आरोपी को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges