नागपुर: विश्व महिला दिवस के अवसर पर नागपुर महानगर पालिका की मदद से रोटरी क्लब ,रेनुवासियो, स्वच्छ नागपुर, इको फ्रेंडली लिविंग फाउंडेशन की ओर से महिलाओ के लिए और स्वच्छ नागपुर रखने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सैनिटरी नैपकिन को उचित तरीके से नष्ट करने के लिए एक मुहिम की शुरुवात की गई है। जिसके लिए इससे जुड़े सुपर हाइजीन से जुड़े लोग गर्ल्स हॉस्टल और सोसाइटी में जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे और उन्हें बार कोड देंगे। जिसके बाद सुपर हाइजीन के लोग 30 रुपए प्रति महीने में आकर यह सेनेटरी नैपकिन लेकर जाएंगे और जिसको उचित तरीके से नष्ट भी करेंगे। जिससे कि पर्यावरण प्रदुषित न हो। मंगलवार को तिलक नगर में मुहिम की शुरुवात भी की गई।
दरअसल नागपुर शहर में रोजाना 10 टन नैपकिन गटर से निकाली जाती है। जिसका महीने में हिसाब लगाया जाए तो 300 टन होता है। गटर में इसको फेकने की वजह से सीवरेज हमेशा जाम रहता है, जानवरों को हानि पहुँचती है, जल प्रदूषित होता है। प्रदूषण ना फैले इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर इसकी शुरवात की गई। इस कार्यक्रम में भाजपा की नगरसेविका प्रगति पाटिल के साथ ही सभी एनजीओ के सदस्य भी मौजूद थे। । उन्हीं के प्रयासों से इसकी शुरुवात हुई है। जहां एक ओर इस उपक्रम की सराहना की जा रही है तो वही दूसरी ओर इसका विरोध भी हो रहा है।
कांग्रेस के शहर सचिव शाहबाज सिद्दीकी ने इस मुहिम पर ऐतराज जताया है। सिद्दीकी का कहना है की भारत एक सांस्कृतिक देश है। महिलाओ को मान सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। बिल्डिंग, हॉस्टल, अपार्टमेंट के सामने जब यह संस्था के लोग नैपकिन लेने जाएंगे। तो महिलाओ के आस पड़ोस के लोगों का ध्यान गाड़ी र इन लोगों पर भी जाएगा। जिसके कारण महिलाएं और युवतियों के साथ ही उनके परिजन भी असहज महसूस करेंगे। उन्होंने बताया कि इस विरोध में वे मनपा के महापौर को भी निवेदन सौपेंगे।
इस मुहिम के बारे नगरसेविका प्रगति पाटिल से बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें कोई भी शर्म की बात नहीं है। इसका विरोध किसी के द्वारा भी नहीं होना चाहिए। पाटिल ने बताया कि सेनेटरी नैपकिन के कारण शहर के ड्रेनेज सिस्टम चोक हो रहे है। साथ ही इसके प्रदूषण भी फ़ैल रहा है। इस मुहिम से पर्यावरण को बचाया जा सकता है.साथ ही इसके उन्होंने यह भी कहा कि अपार्टमेंट और हॉस्टल में एक डस्टबीन रखा जाएगा और हाइजीन के कर्मी वहां जाकर इसे उठाएंगे।
स्वच्छ नागपुर एनजीओ की अध्यक्ष अनु चाबरानी ने बताया कि हमलोग सोसाइटी को रजिस्टर करेंगे। महीने के महीने जो भी सोसाइटी के अध्यक्ष होंगे। उनसे महीने के पैसे लिए जाएंगे। पोल्यूशन कण्ट्रोल बोर्ड ने भी नागपुर महानगर पालिका को भी सेनेटरी नैपकिन नष्ट करने को लेकर भी उचित कदम उठाने नोटिस दिया है।
Gujarat Police की हिरासत से आरोपी फरार! #CrimeNews #PoliceCustody #AccusedEscapes #CCTV #ViralNews
Nagpur Urs Procession: नोट उड़ाना पड़ा भारी! #NagpurNews #BabaTajuddin #Urs #FIR #crimenews
Nagpur ATM Loot: 1 घंटे में 2 ATM पर हमला! #nagpurnews #ATMRobbery...
Amravati Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या #amravati...
Nagpur में चाकू की नोक पर लूट! #NagpurNews #BreakingNews #CrimeNews #Loot #Robbery...
Jammu से भागकर Nagpur पहुंचे प्रेमी युगल! #NagpurNews #JammuNews #LoveStory #MissingCase #newsupdate





