Published On : Wed, Apr 13th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

जनता पर महंगाई की मार जारी, महाराष्ट्र में CNG 5 रुपये और PNG 4.50 रुपये महंगी

Advertisement

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में सीएनजी (CNG) के खुदरा भाव मंगलवार को पांच रुपये प्रति किलो और पीएनजी (PNG) के दाम 4.50 रुपये प्रति घन मीटर बढ़ा दिए गए। महाराष्ट्र गैस लिमिटेड ने सीएनजी एवं पीएनजी के दामों में वृद्धि की घोषणा करते हुए कहा कि लागत काफी बढ़ने से ईंधनों के दाम में वृद्धि करनी पड़ी है। बढ़ी हुई दरें मंगलवार आधी रात से लागू हो जाएंगी।

पिछले एक हफ्ते में इनके दाम में हुई यह दूसरी वृद्धि है। इसके पहले छह अप्रैल को सीएनजी के दाम सात रुपये प्रति किलो और पीएनजी के दाम पांच रुपये प्रति घन मीटर बढ़ाए गए थे। इस तरह एक हफ्ते में ही महाराष्ट्र में सीएनजी के दाम 12 रुपये प्रति किलो और पीएनजी के दाम 9.5 रुपये प्रति घन मीटर तक बढ़ गए हैं। मुंबई में सीएनजी अब 72 रुपये प्रति किलो और रसोई घरों में इस्तेमाल होने वाली पीएनजी 45.50 रुपये प्रति घन मीटर हो गई है।

इससे पहले राज्य में सीएनजी की कीमत 7 रुपए प्रति किलो बढ़ाकर 67 रुपए प्रति किलो, जबकि रसोई गैस ‘पीएनजी’ 5 रुपए बढ़ाकर 41 रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर कर दी गई थी। इसी के साथ मुंबई सहित महाराष्ट्र के शहरों में राज्य सरकार द्वारा दी गयी ‘वैट’ कटौती के फायदे की खुशी भी काफूर हो गई है।

गौरतलब है कि सीएनजी और पीएनजी के महंगा हो जाने से इको-फ्रेंडली ईंधन उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं पर भी भारी बोझ पड़ेगा। सीएनजी से चलने वाले रिक्शा-टैक्सी और निजी वाहन मालिकों का सीएनजी खर्च अब 12% बढ़ जाएगा, जबकि घरों में रसोई गैस के रूप में पीएनजी का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को मासिक खर्च अब 14% बढ़ जाएगा। ताजा मूल्य वृद्धि के बाद सीएनजी और पीएनजी के दाम अब रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.