
इंदौर:राष्ट्र संत भय्यू महाराज ने आज अपने सिल्वर सिप्रिंग के बंगले में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह और कर्ज बताया जा रहा है।वही इस घटना से पूरा शहर स्तब्ध है।हाल ही में मप्र सरकार ने उन्हें राज्य मंत्री का दर्ज दिया था।इस खबर की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और डीआईजी बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंच गए।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि दूसरी शादी करने के बाद से उनका ग्रहस्थ जीवन तनाव से भरा गया था।कहा यह भी जा रहा है कि उनपर कर्ज भी था।इससे वे परेशान थे। बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया, बताया जा रहा है कि अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी| पुलिस की एफएसएल टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बड़ी संख्या में उनके अनुयायी बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंच गए हैं।
उन्होंने दाहिनी कनपटी पर गोली मारी है, इंदौर में सिल्वर स्प्रिंग स्थित घर पर पुलिस ने इसकी पुष्टि की है| एसपी अभी घर के लिए रवाना हुए हैं| बताया जा रहा है कुछ दिनों से वो डिप्रेशन में थे, इसके पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है|
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




