Published On : Mon, Oct 22nd, 2018

इग्नू ने जनवरी 2019 सेशन के लिए बीएड की ऑनलाइन ऐडमिशन प्रोसेस की शुरू

Advertisement

नागपुर: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के बीएड कोर्स का इंतजार करने वालों के लिए अच्छी खबर है. यूनिवर्सिटी से अपने इस प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन ऐडमिशन प्रोसेस शुरू कर दिया है. लंबे अरसे से इस कोर्स को जनवरी 2019 सेशन के लिए शुरू करने की मंजूरी को लेकर यूनिवर्सिटी कोशिश में थी. आखिरकार यूनिवर्सिटी को मंजूरी मिल चुकी है और शेड्यूल जारी कर लिया गया है.

कैंडिडेट्स 15 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. दिसंबर में एंट्रेंस एग्जाम होगा, डेट तय होना बाकी है. इग्नू का बीएड कोर्स हर साल डिमांड में रहता है, मगर इस बार यह कोर्स इस बार करीब तीन महीने लेट है. हर साल इसके लिए जुलाई आखिर में ऐडमिशन प्रोसेस शुरू होता है मगर इस बार अक्टूबर में शुरू हो रहा है. पिछले साल इसका एंट्रेंस एग्जाम 24 सितंबर में हुआ था मगर इस बार दिसंबर में एंट्रेंस होगा.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इग्नू के बीएड के लिए कैंडिडेट ऑनलाइन (onlineadmission.ignou.ac.in/admission) अप्लाई कर सकते हैं. यह नैशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) से मान्यता प्राप्त है. दो साल के इस प्रोग्राम का ऑप्शन कैंडिडेट्स को इंग्लिश और हिंदी दोनों मीडियम में मिलेगा. इस प्रोग्राम के डिजाइन में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों कॉन्टेंट है. कैंडिडेट में सभी तरह की टीचिंग क्वॉलिटी को विकसित करना इस प्रोग्राम का मकसद है.

इस प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने के लिए बैचलर्स डिग्री या साइंस/कॉमर्स/ह्यूमैनिटी/ मास्टर्स डिग्री में 50% होने चाहिए. अगर कैंडिडेट ने साइंस और मैथमेटिक्स में इंजिनियरिंग या टेक्नॉलजी में बैचलर्स किया है, तो 55% मार्क्स जरूरी है. इसके अलावा इग्नू बीएड- ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) के लिए ऐलिमेंट्री एजुकेशन में ट्रेनिंग ले रहे टीचर्स ही अप्लाई कर सकते हैं यानी सर्विस में होना जरूरी है.

Advertisement

साथ ही, वे कैंडिडेट ही अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने फेस-टु-फेस मोड में एनसीटीई से मान्यता प्राप्त टीचर एजुकेशन प्रोग्राम को पूरा किया है. एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) /पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट के लिए रिजर्वेशन है और 5% नंबर की छूट मिलेगी. यूनिवर्सिटी के नियम के हिसाब से कश्मीरी माइग्रेंट और वॉर विडो के लिए रिजर्वेशन है .

Advertisement
शेगांव में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन! #Shegaon #Buldhana #Congress #NEET #StudentProtest #newsupdate

शेगांव में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन! #Shegaon #Buldhana #Congress #NEET #StudentProtest #newsupdate

छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण #ChandrashekharBawankule #MaharashtraNews #protest

छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण #ChandrashekharBawankule #MaharashtraNews #protest

दिल्ली आंदोलन के बाद नागपुर युवक का बड़ा दावा! #nagpurnews  #StudentProtest #connaughtplacedelhi

दिल्ली आंदोलन के बाद नागपुर युवक का बड़ा दावा! #nagpurnews #StudentProtest #connaughtplacedelhi

अमरावती में आंबेडकरी संगठनों का विशाल मार्च #vidarbhanews #amravati #vidarbha  #newsupdate

अमरावती में आंबेडकरी संगठनों का विशाल मार्च #vidarbhanews #amravati #vidarbha #newsupdate

अमरावती में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtranews

अमरावती में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtranews

छात्रों का मुद्दा उठते ही भावुक हुए अन्ना हजारे! #AnnaHazare #Maharashtra #Protest #Education #News

छात्रों का मुद्दा उठते ही भावुक हुए अन्ना हजारे! #AnnaHazare #Maharashtra #Protest...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges